banner
Saturday, October 10, 2026
Home Indiaउत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बस में आग लगने की त्रासदी में हुई जानमाल की हानि पर प्रधानमंत्री ने दुख व्यक्त किया।

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बस में आग लगने की त्रासदी में हुई जानमाल की हानि पर प्रधानमंत्री ने दुख व्यक्त किया।

by admin
0 comments


प्रधानमंत्री ने पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक बस में लगी आग की त्रासदी में हुई जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। श्री मोदी ने आगे कहा कि घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने X पर एक पोस्ट में साझा किया:

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बस में लगी आग के कारण हुई त्रासदी के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। अपनों को खोने वाले सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना है।

banner

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मृतकों के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”

You Might Also Like

You may also like

Leave a Comment