The New Version is Coming Very Soon
The New Version is Coming Very Soon
The New Version is Coming Very Soon
The New Version is Coming Very Soon

ANN Hindi

प्रधानमंत्री ने त्रिनिदाद एवं टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर द्वारा आयोजित पारंपरिक रात्रिभोज में भाग लिया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने त्रिनिदाद एवं टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर द्वारा आयोजित पारंपरिक रात्रिभोज में शामिल हुए। त्रिनिदाद एवं टोबैगो की प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित रात्रिभोज के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को सोहारी पत्ते पर भोजन परोसा गया, जिसका त्रिनिदाद एवं टोबैगो के नागरिकों, विशेषकर भारतीय मूल के लोगों के लिए बहुत सांस्कृतिक महत्व है। एक्स […]

प्रधानमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जी की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वामी विवेकानंद जी की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि हमारे समाज के लिए स्वामी विवेकानंद जी के विचार और दृष्टि हमारे मार्गदर्शक प्रकाशपुंज हैं। श्री मोदी ने कहा कि उन्होंने हमारे इतिहास और सांस्कृतिक विरासत में गर्व और आत्मविश्वास की भावना जगाई। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया; “मैं स्वामी विवेकानंद जी को उनकी पुण्य तिथि पर नमन करता हूँ। हमारे समाज के लिए उनके विचार और दृष्टि हमारे मार्गदर्शक प्रकाशपुंज हैं। उन्होंने हमारे इतिहास और सांस्कृतिक विरासत में गर्व और आत्मविश्वास की भावना जगाई। उन्होंने सेवा और करुणा के मार्ग पर चलने पर भी बल दिया।” ***** एमजी/केसी/पीके

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने त्रिनिडाड और टोबैगो में सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित किया

त्रिनिडाड और टोबैगो में भारतीय समुदाय की यात्रा साहस से भरी है: प्रधानमंत्री मुझे यकीन है कि आप सभी ने 500 वर्षों के बाद अयोध्या में राम लला की वापसी का बहुत खुशी के साथ स्वागत किया होगा: प्रधानमंत्री मोदी भारतीय प्रवासी हमारा गौरव हैं: प्रधानमंत्री प्रवासी भारतीय दिवस पर, मैंने पूरी दुनिया में गिरमिटिया […]

प्रधानमंत्री त्रिनिदाद और टोबैगो की राजकीय यात्रा पर पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 3-4 जुलाई, 2025 तक त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य (टीएंडटी) की राजकीय यात्रा पर आज पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचे। 1999 के बाद से यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की त्रिनिदाद और टोबैगो की पहली द्विपक्षीय यात्रा है। दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों के प्रतीक के रूप में पोर्ट ऑफ स्पेन के हवाई अड्डे पहुंचने पर प्रधानमंत्री का स्वागत त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री महामहिम श्रीमती कमला प्रसाद-बिसेसर ने किया। उनके साथ मंत्रिमंडल के सदस्य और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी थे। प्रधानमंत्री को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ उनका स्वागत किया गया। होटल पहुंचने पर त्रिनिदाद और टोबैगो में प्रवासी भारतीयों ने देश के कई कैबिनेट मंत्रियों की मौजूदगी में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया। ***** एमजी/केसी/पीके

error: Content is protected !!