प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महानवमी के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महानवमी के अवसर पर आज सभी को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा; “आप सभी को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं! नवरात्रि का यह शुभ अवसर हर किसी के लिए सौभाग्य, समृद्धि और सफलता लेकर आए, यही कामना है।
प्रधानमंत्री ने आरएसएस के 100 वर्षों पर लेख लिखा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शताब्दी पर लेख में विचार साझा किए। आरएसएस की स्थापना 1925 में विजयादशमी के दिन समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के उद्देश्य से की गई थी। श्री मोदी ने X पर पोस्ट में लिखा: “सौ साल पहले विजयादशमी के दिन, समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से आरएसएस का जन्म हुआ था। सौ वर्षों से भी अधिक समय से, असंख्य स्वयंसेवकों ने इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। इस बारे में मेरे विचार:-https://www.narendramodi.in/100-years-of-service-to-the-nation” “आज से 100 साल पहले विजयादशमी के दिन ही समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई थी। लंबे कालखंड के दौरान असंख्य स्वयंसेवकों ने इस संकल्प को साकार करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। इसे लेकर मैंने अपने विचारों को शब्दों में ढालने […]
केरल के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से भेंट की

केरल के मुख्यमंत्री श्री पिनाराई विजयन ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट में लिखा: “केरल के मुख्यमंत्री श्री पिनाराई विजयन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की।”
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस, विशेष रूप से स्मरण कराता है कि मानसिक स्वास्थ्य समग्र कल्याण का एक मूलभूत अंग है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्यरत और दूसरों को स्वस्थ बनाने और प्रसन्नता का अनुभव दिलाने में सहायता करने वाले सभी लोगों की सराहना की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस विशेष रूप से हमें यह स्मरण कराता है कि मानसिक स्वास्थ्य समग्र कल्याण का एक मूलभूत […]
त्रिपुरा के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

त्रिपुरा के राज्यपाल श्री इंद्रसेन रेड्डी नल्लू आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मिले। प्रधानमंत्री कार्यालय हैंडल ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट में बतायाः “त्रिपुरा के राज्यपाल श्री इंद्रसेन रेड्डी नल्लू ने प्रधानमंत्री से मुलाकात
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री ने पूरे भारत में सामाजिक-राजनीतिक जागृति को प्रेरित करने में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की भूमिका का स्मरण किया प्रधानमंत्री ने आपातकाल के दौरान लिखी गई लोकनायक जयप्रकाश नारायण की ‘जेल डायरी’ के दुर्लभ पृष्ठ साझा किए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री ने उन्हें भारत की अंतरात्मा की सबसे निर्भीक आवाज़ों में से एक और लोकतंत्र तथा सामाजिक न्याय का अटूट समर्थक बताया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने अपना जीवन आम नागरिकों को सशक्त बनाने और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए समर्पित कर दिया। संपूर्ण क्रांति के उनके आह्वान ने एक सामाजिक आंदोलन को प्रज्वलित किया, जिसका उद्देश्य समानता, नैतिकता और सुशासन पर आधारित राष्ट्र का निर्माण करना था। प्रधानमंत्री ने उनकी चिरस्थायी विरासत का स्मरण करते हुए कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने विशेष रूप से बिहार और गुजरात में कई जन आंदोलनों को प्रेरित किया, जिससे पूरे भारत में सामाजिक-राजनीतिक जागृति आई। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन आंदोलनों ने केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार को हिलाकर रख दिया, जिसने आपातकाल लागू किया और संविधान को रौंद डाला। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर अभिलेखागार से एक दुर्लभ झलक – आपातकाल के दौरान लिखी गई लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुस्तक “प्रिज़न डायरी” के पृष्ठ साझा किए। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पुस्तक जयप्रकाश नारायण की पीड़ा और एकांत कारावास के दौरान लोकतंत्र में उनकी अटूट आस्था को दर्शाती है। लोकनायक जयप्रकाश नारायण को उद्धृत करते हुए, प्रधानमंत्री ने उनके मार्मिक शब्दों पर प्रकाश डाला: “भारतीय लोकतंत्र के ताबूत में ठोकी गई हर कील मेरे दिल में ठोकी गई कील के समान है।” प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर कई पोस्ट में कहा; “भारत की सबसे निर्भीक अंतरात्मा की आवाज़ों में से एक और लोकतंत्र एवं सामाजिक न्याय के अटूट समर्थक लोकनायक जयप्रकाश नारायण को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।” “लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने अपना जीवन आम नागरिकों को सशक्त बनाने और संवैधानिक मूल्यों को मज़बूत करने के लिए समर्पित कर दिया। संपूर्ण क्रांति के उनके आह्वान ने एक सामाजिक आंदोलन को प्रज्वलित किया, जिसमें समानता, नैतिकता और सुशासन पर आधारित राष्ट्र की कल्पना की गई थी। उन्होंने विशेषरूप से बिहार और गुजरात में कई जन आंदोलनों को प्रेरित किया, जिससे पूरे भारत में सामाजिक-राजनीतिक जागृति आई। इन आंदोलनों ने केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार को हिलाकर रख दिया, जिसने आगे चलकर आपातकाल लागू किया और हमारे संविधान को रौंद डाला।” लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर, अभिलेखागार से एक दुर्लभ […]
प्रधानमंत्री 11 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में विशेष कृषि कार्यक्रम में भाग लेंगे

प्रधानमंत्री कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में 42,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं और योजनाओं का शुभारंभ, उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री 24,000 करोड़ रुपये के परिव्यय वाली प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना का शुभारंभ करेंगे इस योजना का उद्देश्य 100 जिलों में कृषि का कायाकल्प करना है प्रधानमंत्री 11,440 करोड़ रुपये के परिव्यय […]