ट्राई ने तमिलनाडु राज्य के सलेम शहर और उसके आसपास के (तमिलनाडु लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्र के अंतर्गत) क्षेत्रों में नेटवर्क गुणवत्ता का आकलन किया

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने अगस्त 2025 में सलेम शहर के विस्तृत क्षेत्र सहित तमिलनाडु लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्र (एलएसए) के लिए स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) के निष्कर्ष जारी किए। ट्राई क्षेत्रीय कार्यालय, हैदराबाद की देखरेख में किए गए ड्राइव टेस्ट, विभिन्न उपयोग परिवेशों – शहरी क्षेत्रों, संस्थागत हॉटस्पॉट, ग्रामीण आवासीय क्षेत्रों आदि में […]
विशाखापत्तनम में गूगल का 1 गीगावाट हाइपरस्केल डेटा सेंटर आंध्र प्रदेश के लिए 10,000 करोड़ रुपये का राजस्व सृजित करेगा: केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासानी

केंद्रीय मंत्री ने गूगल परियोजना को आंध्र प्रदेश की प्रगति और आत्मनिर्भरता की यात्रा में एक निर्णायक उपलब्धि बताया केंद्रीय संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्रशेखर ने आज कहा कि विशाखापत्तनम में बनने वाले 1-गीगावाट के हाइपरस्केल गूगल डेटा सेंटर से आंध्र प्रदेश को लगभग 10,000 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होने […]
मंगोलिया के राष्ट्रपति के साथ संयुक्त प्रेस वक्तव्य के दौरान प्रधानमंत्री का प्रेस वक्तव्य

Your Excellency प्रेसीडेंट हुरेलसुख, दोनों देशों के delegates, मीडिया के साथियों, नमस्कार! सैन-बैन-ओ राष्ट्रपति हुरेलसुख और उनके डेलीगेशन का भारत में स्वागत करते हुए मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है। छह वर्ष के बाद मंगोलिया के राष्ट्रपति का भारत आना अपने आप में एक बहुत विशेष अवसर है। और यह यात्रा तब हो रही है […]
प्रधानमंत्री ने विशाखापत्तनम में गूगल एआई हब के शुभारंभ का स्वागत किया

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम शहर में गूगल एआई हब के शुभारंभ पर बेहद प्रसन्नता व्यक्त की है। श्री मोदी ने कहा कि गीगावाट-स्तरीय डेटा सेंटर अवसंरचना सहित यह बहुआयामी निवेश विकसित भारत के निर्माण के हमारे दृष्टिकोण के अनुरूप है। श्री मोदी ने यह […]
राजनीतिक दलों को एमसीएमसी से पूर्व-प्रमाणित विज्ञापन प्राप्त करने होंगे, उम्मीदवारों को अपने प्रामाणिक सोशल मीडिया खातों की जानकारी आयोग को देनी होगी

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने 6 अक्टूबर, 2025 को बिहार विधान सभा के आम चुनाव और 6 राज्यों तथा जम्मू एवं कश्मीर केन्द्र शासित प्रदेश के 8 विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों के कार्यक्रम की घोषणा की। ईसीआई ने 9 अक्टूबर, 2025 को आदेश जारी किए हैं, जिसके अंतर्गत प्रत्येक पंजीकृत/राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दल […]
टेलीकम्युनिकेशंस कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (टीसीआईएल) को फॉर्च्यून लीडरशिप अवार्ड्स 2025 में मानव संसाधन उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया

दूरसंचार विभाग के अंतर्गत एक मिनीरत्न अनुसूची ‘ए’ सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, टेलीकम्युनिकेशंस कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (टीसीआईएल) को 11 अक्टूबर को दिल्ली के रेडिसन ब्लू प्लाजा में आयोजित फॉर्च्यून लीडरशिप अवार्ड्स 2025 में मानव संसाधन उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार टीसीआईएल की अनुकरणीय मानव संसाधन कार्य प्रणालियों, कर्मचारी विकास, नवाचार […]
आईआईसीए ने अगली पीढ़ी के वैश्विक मध्यस्थता पेशेवरों के निर्माण के लिए प्रमाणित मध्यस्थता कार्यक्रम (आईसीएपी) के पहले बैच का समापन किया

संस्थागत मध्यस्थता के माध्यम से मध्यस्थता परिदृश्य का मानकीकरण समय की मांग है: महानिदेशक एवं सीईओ, आईआईसी आईआईसीए प्रमाणित मध्यस्थता कार्यक्रम (आईसीएपी) के पहले बैच का समापन सत्र 12 अक्टूबर 2025 को आईआईसीए परिसर, मानेसर में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय कॉर्पोरेट मामलों के संस्थान, कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय, भारत सरकार के वैकल्पिक विवाद […]
भारत ने जलवायु प्रतिबद्धता को बढ़ाने के लिए पेरिस समझौते की संरचना और संवाद-आधारित दृष्टिकोण के प्रति निष्ठा पर बल दिया

ब्रासीलिया में प्री-सीओपी30 बैठकों में, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने सुव्यवस्थित और संतुलित भावी वैश्विक मूल्यांकन प्रक्रिया का आह्वान किया केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने 13 अक्टूबर को ब्रासीलिया में प्री-सीओपी30 बैठकों के दौरान ग्लोबल स्टॉक टेक (जीएसटी) ब्रेकआउट सत्र को संबोधित करते हुए प्रथम जीएसटी के सफल समापन को […]
वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में इरेडा की शानदार प्रगति से स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की गति तेज एवं प्रबल हुई है: केंद्रीय मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी

दूसरी तिमाही के परिणाम: इरेडा ने शुद्ध लाभ में 41 प्रतिशत की वृद्धि, ऋण वितरण में 81 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की केन्द्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास संस्था लिमिटेड (इरेडा) के वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही के प्रभावशाली प्रदर्शन […]
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के बीच उच्च स्तरीय वार्ता

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग (एनएससी) के अध्यक्ष प्रो. राजीव लक्ष्मण करंदीकर, आयोग के सदस्य प्रो. ए गणेश कुमार , श्री असित कुमार साधु और सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) के सचिव और एनएससी के सदस्य सचिव डॉ. सौरभ गर्ग के बीच उच्च स्तरीय बैठक हुई। यह बैठक राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग और उत्तर प्रदेश के आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय […]