राष्ट्रपति 21 से 24 अक्टूबर तक केरल के दौरे पर रहेंगी

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 21 से 24 अक्टूबर, 2025 तक केरल के दौरे पर रहेंगी।राष्ट्रपति 21 अक्टूबर की शाम तिरुवनंतपुरम पहुँचेंगी। 22 अक्टूबर को राष्ट्रपति सबरीमाला मंदिर में दर्शन और आरती करेंगी। 23 अक्टूबर को राष्ट्रपति राजभवन, तिरुवनंतपुरम में पूर्व राष्ट्रपति श्री के. आर. नारायणन की प्रतिमा का अनावरण करेंगी। इसके बाद वे वर्खला स्थित शिवगिरी मठ में आयोजित श्री नारायण गुरु की महासमाधि शताब्दी समारोह के उद्घाटन में शामिल […]
प्रधानमंत्री ने अभिनेता श्री गोवर्धन असरानी के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अभिनेता श्री गोवर्धन असरानी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। एक संदेश में प्रधानमंत्री ने आज दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि अर्पित की और भारतीय सिनेमा में उनके अमूल्य योगदान और दर्शकों का मनोरंजन करने की उनकी क्षमता को याद किया। श्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा: […]
प्रधानमंत्री ने दिवाली के अवसर पर उपराष्ट्रपति से मुलाकात की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उपराष्ट्रपति थिरु सीपी राधाकृष्णन जी से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट किया: “उपराष्ट्रपति थिरु सीपी राधाकृष्णन जी से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।”