ANN Hindi

वाइस एडमिरल गुरचरण सिंह, एवीएसएम, एनएम ने भारतीय नौसेना के कार्मिक प्रमुख का पदभार ग्रहण किया

वाइस एडमिरल गुरचरण सिंह, एवीएसएम, एनएम ने 01 नवंबर, 2025 को भारतीय नौसेना के कार्मिक प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (खड़कवासला) के पूर्व छात्र रहे हैं और उन्हें 01 जुलाई, 1990 को भारतीय नौसेना में कमीशन किया गया था। वाइस एडमिरल गुरचरण सिंह ने जल और तट दोनों ही […]

श्री विश्वजीत सहाय ने रक्षा महालेखा नियंत्रक का पदभार संभाला

रक्षा वित्त और लोक प्रशासन में तीन दशकों से अधिक के अनुभव के साथ, भारतीय रक्षा लेखा सेवा (आईडीएएस) के 1990 बैच के अधिकारी श्री विश्वजीत सहाय ने 01 नवंबर, 2025 को रक्षा महालेखा नियंत्रक (सीजीडीए) का पदभार ग्रहण किया।   दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज के पूर्व छात्र रह चुके श्री विश्वजीत सहाय ने भारत सरकार में कई प्रमुख पदों पर कार्य किया है, जिनमें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में अपर सचिव एवं वित्तीय सलाहकार; भारी उद्योग विभाग में संयुक्त सचिव; और रक्षा मंत्रालय में वित्त प्रबंधक (अधिग्रहण विंग) शामिल हैं। रक्षा लेखा विभाग में, उन्होंने प्रयागराज में रक्षा लेखा (पेंशन) के प्रधान नियंत्रक; संयुक्त सीजीडीए; और विशेष सीजीडीए जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। श्री विश्वजीत सहाय ने कैंब्रिज विश्वविद्यालय, यूके और जॉर्ज सी. मार्शल यूरोपीय सुरक्षा अध्ययन केंद्र, जर्मनी के साथ अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने उड़ान भवन में क्रेच सुविधा का उद्घाटन किया

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री श्री राममोहन नायडू ने उड़ान भवन नई दिल्ली में एक नव-स्थापित क्रेच सुविधा का उद्घाटन किया। यह पहल मंत्रालय के अंदर  एक अधिक समावेशी, सहयोगी और कर्मचारी-अनुकूल कार्यस्थल को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बच्चों ने उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री महोदय का फूलों से स्वागत किया। श्री […]

वाइस एडमिरल बी शिवकुमार, एवीएसएम, वीएसएम ने चीफ ऑफ मैटेरियल का पदभार ग्रहण किया

वाइस एडमिरल बी. शिवकुमार, एवीएसएम, वीएसएम ने 01 नवंबर, 2025 को भारतीय नौसेना के 40वें चीफ ऑफ मटेरियल के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 70वें कोर्स के पूर्व छात्र हैं और उन्होंने 01 जुलाई, 1987 को भारतीय नौसेना में इलेक्ट्रिकल ऑफिसर के रूप में कमीशन प्राप्त किया था। बी. शिवकुमार […]

रक्षा मंत्री ने कुआला लुम्पुर में अनौपचारिक बैठक के दौरान आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों से मुलाकात की

आसियान ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में जिम्मेदार महाशक्ति के रूप में भारत की भूमिका की सराहना की रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 31 अक्टूबर, 2025 को मलेशिया की राजधानी कुआला लुम्पुर में दूसरी भारत-आसियान रक्षा मंत्रियों की अनौपचारिक बैठक के दौरान आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ मुलाकात की। आसियान रक्षा मंत्रियों ने भारत-प्रशांत […]

श्री राज कुमार अरोड़ा ने वित्तीय सलाहकार (रक्षा सेवाएं) का पदभार संभाला

भारतीय रक्षा लेखा सेवा (आईडीएएस) के 1990 बैच के अधिकारी श्री राज कुमार अरोड़ा ने 1 नवंबर, 2025 को वित्तीय सलाहकार (रक्षा सेवाएं) [एफएडीएस] का पदभार ग्रहण किया।   श्री अरोड़ा को रक्षा अधिग्रहण, वित्तीय नीति, लेखांकन, लेखा परीक्षा, बजट और कार्मिक प्रबंधन के क्षेत्रों में गहरा अनुभव है। इस नियुक्ति से पहले, श्री अरोड़ा […]

डीआरआई ने कॉफी में कोकीन की तस्करी की कोशिश नाकाम की; मुंबई हवाई अड्डे पर 47 करोड़ रुपये का नशीला पदार्थ जब्त, पांच गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) पर कोलंबो (श्रीलंका) से आई एक महिला यात्री से 4.7 किलोग्राम कोकीन जब्त की है, जिसकी अवैध बाजार में कीमत लगभग 47 करोड़ रुपये है। एक विशिष्ट सूचना के आधार पर, […]

रिष्ठ अधिकारियों ने विधि और न्याय मंत्रालय में विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत छंटनी गतिविधियों की समीक्षा की

स्वच्छता, कुशल रिकॉर्ड प्रबंधन और लंबित मामलों को कम करने के लिए चल रहे विशेष अभियान 5.0 के तहत सर्वोत्तम अभ्यास, डॉ. राजीव मणि, सचिव, डॉ. मनोज कुमार, अतिरिक्त सचिव, श्री आर.के. पटनायक, अतिरिक्त सचिव और नोडल अधिकारी, डॉ. के.वी. कुमार, अतिरिक्त सचिव ने पुरानी फाइलों/रिकॉर्डों की छंटाई गतिविधियों की समीक्षा करने के लिए 29 अक्टूबर, 2025 को विभाग के रिकॉर्ड रूम का दौरा किया। दौरे के दौरान सचिव डॉ. राजीव मणि ने छंटाई प्रक्रिया […]

पंचायती राज मंत्रालय में शत-प्रतिशत शिकायत निपटान के साथ विशेष अभियान 5.0 संपन्‍न

पंचायती राज मंत्रालय ने 2 से 31 अक्टूबर 2025 तक आयोजित विशेष अभियान 5.0 का सफलतापूर्वक समापन किया है। इसके तहत लोक शिकायत निवारण, अभिलेख प्रबंधन और स्वच्छता में बेहतर नतीजे मिले है। अभियान के दौरान, मंत्रालय ने 299 लोक शिकायतों और 104 लोक शिकायत अपीलों का शत-प्रतिशत (100 प्रतिशत) निपटान किया, साथ ही अपने प्रभागों/अनुभागों में सभी चिन्हित भौतिक और इलेक्ट्रॉनिक दोनों फाइलों की शत-प्रतिशत […]

सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज

स्वास्थ्य सेवा में निवेश समुदायों को अधिक लचीला, सक्षम और उत्पादक बनाता है। सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज यह सुनिश्चित करती है कि सबसे कमजोर परिवारों सहित सभी को सस्ती, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिलें, जिससे वे स्वस्थ और पूर्ण जीवन जी सकें।[1] जैसे-जैसे देश की आर्थिक वृद्धि का रुझान ऊपर की ओर बढ़ रहा है, सरकार “सबका साथ, सबका विकास” के अनुरूप सस्ती सार्वभौमिक स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करने में सक्षम रही है ताकि लोग अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण का लाभ ले सकें और विकसित भारत @ 2047 का निर्माण कर सकें। सरकार ने  सार्वभौमिक स्वास्थ्य देखभाल प्राप्त करने के लिए 23 सितंबर, 2018 को आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी–पीएमजेएवाई)  की शुरूआत की थी। यह दुनिया की सबसे बड़ी ऐसी सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा योजना है, जिसमें करोड़ों कमजोर भारतीय परिवारों का  नामांकन किया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 देश में बदलती स्वास्थ्य देखभाल चुनौतियों का समाधान करती है क्योंकि प्रौद्योगिकी में प्रगति, सामाजिक-आर्थिक स्थितियां विकसित होती हैं, और रोग पैटर्न में बदलाव होता है – जैसे कि पारंपरिक संक्रामक रोगों के साथ-साथ गैर-संचारी रोगों जैसी जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों का आना। इस नीति के अनुरूप, एबी-पीएमजेएवाई 2018 में शुरू की गई बड़ी आयुष्मान भारत योजना का एक स्तंभ है, जो विशेष रूप से ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए समान स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करने के लिए तैयार की गई एक स्वास्थ्य पहल है। आयुष्मान भारत के तहत अन्य स्तंभों में शामिल योजनाएं इस प्रकार हैं: आयुष्मान आरोग्य मंदिर (एएएम)  यह सुनिश्चित करते हैं कि प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा लोगों के लिए उनके घरों के पास या फोन कॉल के माध्यम से सुलभ हो। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) गांव के क्लीनिकों से लेकर बड़े अस्पतालों तक सभी स्वास्थ्य सुविधाओं को डिजिटल रूप से जोड़ता है। यह डॉक्टरों को दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में टेलीमेडिसिन जैसे वीडियो कॉल और ऑनलाइन परामर्श के माध्यम से रोगियों का इलाज करने में सक्षम बनाता है।[2] 2021 में शुरू किया गया पीएम–आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (पीएम–एबीएचआईएम), ग्राम स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर जिला अस्पतालों तक मजबूत स्वास्थ्य सेवा क्षमता का निर्माण करता है आयुष्मान भारत प्राथमिक, माध्यमिक और तृतीयक तीनों स्तरों पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा को सुलभ बनाती है। आयुष्मान भरत – प्रधान मंत्री जैन आरोग्य योजना एबी-पीएमजेएवाई नामांकित सामाजिक-आर्थिक रूप से वंचित परिवारों को माध्यमिक और तृतीयक देखभाल सेवाओं और अस्पताल में भर्ती होने के लिए प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करती है। इससे उन्हें भयावह चिकित्सा के दौरान […]

error: Content is protected !!