प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के उडुपी में श्री कृष्ण मठ में लक्ष कंठ गीता पारायण कार्यक्रम को संबोधित किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के उडुपी स्थित श्री कृष्ण मठ में लक्ष कंठ गीता पारायण कार्यक्रम (एक लाख लोगों द्वारा श्रीमद्भगवद्गीता गीता का सामूहिक पाठ आयोजन) को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के दिव्य दर्शन, श्रीमद्भगवद्गीता के मंत्रों का आध्यात्मिक अनुभव और बड़ी संख्या में कई पूज्य संतों एवं […]
इंटरनेट गवर्नेंस फोरम (आईआईजीएफ) 2025 समावेशन, सुदृढ़ डिजिटल ढांचे और जिम्मेदार एआई के लिए स्पष्ट विज़न के साथ संपन्न

इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम (आईआईजीएफ-2025) का पाँचवाँ संस्करण आज इंडिया हैबिटैट सेंटर और इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में दो-दिन की चर्चाओं के साथ संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में केंद्रीय मंत्रालयों, प्रौद्योगिकी कंपनियों, नागरिक समाज संगठनों, विश्वविद्यालयों और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और भारत में एक खुले, विश्वसनीय और समावेशी इंटरनेट इकोसिस्टम कैसे विकसित किया जाए, इस पर विचार-विमर्श किया। “विकसित भारत के लिए समावेशी और सतत इंटरनेट गवर्नेंस को आगे बढ़ाना” विषय-वस्तु के अनुरूप फोरम ने तीन उप-विषयों—समावेशी डिजिटल भविष्य, लचीले और सतत विकास के लिए डिजिटल अवसंरचना और लोगों, दुनिया और विकाश के लिए एआई—की समीक्षा की। पैनल और कार्यशालाओं में ग्रामीण कनेक्टिविटी, ओपन डिजिटल सिस्टम, डोमेन नेम और डीएनएस सुरक्षा, साइबर सुरक्षा तैयारी, भारत की डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना का विकास, डेटा संरक्षण, सामग्री विनियमन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नैतिक उपयोग तथा युवा इन्नोवेटर के लिए अवसर जैसे विषय शामिल थे। कार्यक्रम में चार पैनल चर्चाओं और बारह कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। इनमें क्षेत्रीय, नीतिगत और सामुदायिक दृष्टिकोण सामने आए। संयुक्त राष्ट्र इंटरनेट गवर्नेंस फोरम, मेटा, गूगल क्लाउड, सीसीएओआई तथा कई शिक्षण संस्थानों के वक्ताओं ने वैश्विक और राष्ट्रीय दृष्टिकोण रखे। इससे इंटरनेट गवर्नेंस पर अंतरराष्ट्रीय विमर्श में भारत के प्रयासों की व्यापक रूपरेखा स्थापित हुई। फोरम का उद्घाटन करते हुए इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (एम. ई. आई. टी. वाई) श्री जितिन प्रसाद ने कहा की “इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम ने स्पष्ट किया है कि डिजिटल क्षेत्र में प्रगति तभी संभव है जब सभी मिलकर कार्य करें। हमारा ध्यान हर नागरिक को सुरक्षित, किफायती और विश्वसनीय इंटरनेट उपलब्ध कराने पर है। मजबूत 5G कवरेज, सुदृढ़ डिजिटल सार्वजनिक सिस्टम और सहमति-आधारित डेटा संरक्षण अधिनियम के साथ हम ऐसा वातावरण बना रहे हैं जो लोगों की सुरक्षा करता है और नए अवसर खोलता है। हमारे जैसे बड़े देश को वास्तविक साइबर जोखिमों का सामना करना पड़ता है और इनका प्रबंधन केवल सरकार का काम नहीं है। उद्योग, शिक्षाविद और नागरिक समाज—सभी की भूमिका सुरक्षित ऑनलाइन स्पेस बनाने में महत्वपूर्ण है। भारत इंटरनेट गवर्नेंस में वैश्विक सहयोग को निरंतर समर्थन देगा, विशेषकर उन देशों के लिए जिन्हें अभी भी इंटरनेट उपलब्धता में कठिनाइयां हैं। हमारा उद्देश्य साफ है—अंतिम छोर तक पहुंचना और सुनिश्चित करना कि तकनीक का लाभ वास्तव में सभी को मिले।” एम. ई. आई. टी. वाई के संयुक्त सचिव श्री सुशील पाल ने कहा की “इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम भारत की डिजिटल यात्रा में हुई उल्लेखनीय प्रगति और एआई के आगमन से उत्पन्न चुनौतियों—दोनों को रेखांकित करता है। लगभग एक अरब ऑनलाइन उपयोगकर्ताओं के साथ इंडिया स्टैक ने न केवल ग्लोबल साउथ बल्कि विकसित देशों के लिए भी जन-स्तरीय मॉडल प्रस्तुत किया है। हालांकि इस प्रकार का व्यापक पैमाना बड़ी जिम्मेदारी भी लेकर आता है। विश्वास, सुरक्षा और लचीलापन बढ़ाना आवश्यक है, क्योंकि साइबर हमले, भ्रामक जानकारी और डिजिटल तकनीकों के दुरुपयोग का प्रभाव सभी पर पड़ता है। उपयोगकर्ता संरक्षण को मजबूत करना और इंटरनेट का समर्थन करने वाली मूलभूत प्रणालियों को सुदृढ़ करना समन्वित कार्रवाई से ही संभव है। हमारा सामूहिक उद्देश्य सुरक्षित और खुला इंटरनेट सुनिश्चित करना है। जिस पर उपयोगकर्ता भरोसा कर सकें। हमें इंटरनेट के विभिन्न तकनीकी स्तरों पर कार्य करते हुए इंटरनेट लचीलापन बढ़ाने की दिशा में भी प्रयास करना चाहिए।” एन आई एक्स आई के सीईओ डॉ. देवेश त्यागी ने कहा की “इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम इस सरल लेकिन शक्तिशाली विश्वास पर खड़ा है कि भारत की इंटरनेट कहानी बहु-हितधारक मॉडल का पालन करने वाले अनेक भागीदारों द्वारा लिखी जाएगी। आईआईजीएफ की विशेषता है, एक ऐसा मंच जहां हर आवाज महत्वपूर्ण है। आईआईजीएफ यात्रा के सबसे गौरवपूर्ण परिणामों में से एक यह रहा है कि सूचित और समावेशी निर्णय-निर्माण के लिए संस्थागत तंत्र मजबूत हुआ है। इंटरनेट के भविष्य, डोमेन नेम्स और नंबर्स, तथा इंटरनेट प्रोटोकॉल एवं मानकों पर विशेष रुचि समूह गहन विशेषज्ञता और व्यापक संवाद को बढ़ावा दे रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा: “एन आई एक्स आई इंटरनेट इंटर्न योजना ने पिछले वर्ष में 10 हज़ार से अधिक छात्रों तक पहुंच बनाई है और उनमें से कई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाग ले रहे हैं। दस से अधिक छात्रों ने पहले ही विश्वभर में भूमिकाएं प्राप्त कर ली हैं। इनमें से अधिकांश नीति ढांचे से संबंधित हैं।” सत्रों के दौरान प्रतिभागियों ने कहा कि सार्वभौमिक और सार्थक पहुंच भारत की डिजिटल यात्रा के केंद्र में रहनी चाहिए। चर्चाओं में डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना को मजबूत बनाने और सुदृढ़ मानकों और समन्वित प्रयासों के माध्यम से विश्वास निर्माण की आवश्यकता को भी रेखंकित किया गया। फोरम का समापन इस साझा प्रतिबद्धता के साथ हुआ कि भारत और विश्व के लिए एक अधिक सुरक्षित, समावेशी और लचीला इंटरनेट निर्मित किया जाएगा। आईआईजीएफ के बारे में इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम, संयुक्त राष्ट्र इंटरनेट गवर्नेंस फोरम का राष्ट्रीय अध्याय है। वर्ष 2021 में स्थापित इस फोरम में बहु-हितधारक स्वरूप अपनाया गया है। इसमें सरकार, नागरिक समाज, उद्योग, तकनीकी समुदाय और शिक्षाविद समान रूप से योगदान देते हैं। विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाली 14-सदस्यीय समिति फोरम के कार्यों को दिशा प्रदान करती है। आईआईजीएफ-2025 का आयोजन 27–28 नवंबर को नई दिल्ली में किया गया। उद्घाटन सत्र इंडिया हैबिटैट सेंटर में और दूसरे दिन के सत्र इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित हुए। अधिक विवरण और आईआईजीएफ समुदाय में शामिल होने लेने के लिए देखें: https://indiaigf.in/
इफ्फी प्रेमियों ने 56वें इफ्फी के अंतिम दिन जापानी ‘ए पेल व्यू ऑफ हिल्स’ का आनंद लिया

जापानी फिल्म निर्देशक कएई इशिकावा आज अपनी दूसरी फिल्म ‘ए पेल व्यू ऑफ हिल्स’ के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल में मीडिया से रू-ब-रू हुए। इस फिल्म को इस वर्ष 56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई – इफ्फी), गोवा में ‘कंट्री फोकस: जापान’ के एक हिस्से के रूप में प्रदर्शित किया गया। आईएफएफआई में आने वाले […]
भारतीय फार्माकोपिया आयोग ने नागालैंड चिकित्सा परिषद, नागालैंड राज्य औषधि नियंत्रण प्रशासन (एनएसडीसीए) और नागालैंड राज्य फार्मेसी hhपरिषद के साथ तीन समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत एक स्वायत्त संस्थान, भारतीय फार्माकोपिया आयोग (आईपीसी), गाजियाबाद ने आज नागालैंड चिकित्सा परिषद, नागालैंड राज्य औषधि नियंत्रण प्रशासन (एनएसडीसीए), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, नागालैंड और राज्य फार्मेसी परिषद, नागालैंड सरकार के साथ तीन समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता फार्मा और सामग्री क्षेत्र में निगरानी पर एक दिवसीय […]
दैनिक बुलेटिन: 28 नवंबर 2025, अपराह्न 3:00 बजे (ग्राफ संलग्न)

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) चरण II गणना चरण: 4 नवंबर, 2025 से 4 दिसंबर, 2025 मतदाता विशिष्ट गणना प्रपत्रों (ईएफ) के वितरण और डिजिटलीकरण की स्थिति राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बीएलओ/बीएलए की संख्या वितरित ईएफ ईएफ डिजिटल नाम 27 अक्टूबर 2025 तक मतदाता बीएलओ** बीएलए*** संख्या प्रतिशत संख्या प्रतिशत 1. अंडमान और निकोबार 3,10,404 411 683 3,10,367 99.99 2,36,770 76.28 2. छत्तीसगढ़ 2,12,30,737 24,371 38,846 2,11,26,508 99.51 1,65,17,666 77.80 […]
प्रधानमंत्री ने चक्रवात दितवाह के बाद श्रीलंका में हुई जान-माल की हानि पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्रीलंका के उन लोगों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की जिन्होंने चक्रवात दितवाह से हुई तबाही में अपने प्रियजनों को खो दिया है। उन्होंने सभी प्रभावित परिवारों की सुरक्षा, कल्याण और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। भारत के सबसे करीबी समुद्री पड़ोसी के साथ एकजुटता के […]
पुतिन अगले सप्ताह भारत यात्रा पर मोदी के साथ ‘विशेष साझेदारी’ पर चर्चा करेंगे

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को नई दिल्ली में कहा, “वे (रूस) अच्छे-बुरे, हर समय हमारे मित्र रहे हैं और हम निकट भविष्य में उनके साथ रक्षा सहयोग बंद नहीं करने जा रहे हैं, लेकिन मैं इस बात पर जोर देना चाहता हूं कि भारत रणनीतिक स्वायत्तता की नीति का पालन करता है।” […]
उडुपी, कर्नाटक में श्री कृष्ण मठ में लक्ष कंठ गीता पारायण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के भाषण का मूल पाठ

एल्लारीगू नमस्कारा ! जय श्री कृष्णा ! जय श्री कृष्णा ! जय श्री कृष्णा ! मैं अपनी बात बताना शुरू करूं उसके पहले, यहां कुछ बच्चे चित्र बनाके ले आए हैं, जरा SPG के लोग और लोकल पुलिस के लोग मदद करें, उसको कलेक्ट कर लें। अगर आपने उसके पीछे अपना एड्रेस लिखा होगा, तो […]
आईएनएस विक्रांत और आईएनएस उदयगिरी ने कोलंबो में श्रीलंका नौसेना द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू 2025 में भाग लिया

भारत का पहला स्वदेशी विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत स्वदेशी रुप से निर्मित फ्रिगेट आईएनएस उदयगिरी के साथ, 27 से 29 नवंबर 2025 तक कोलंबो में श्रीलंका नौसेना द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू 2025 में भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व कर रहा है। यह आयोजन श्रीलंका नौसेना की 75वीं वर्षगांठ समारोह का एक हिस्सा है और […]
रक्षा मंत्रालय ने फॉलो-ऑन सपोर्ट और फॉलो-ऑन सप्लाई सपोर्ट के माध्यम से भारतीय नौसेना के एमएच-60आर हेलीकॉप्टरों के बेड़े को निरंतर समर्थन देने के लिए अमेरिका के साथ लगभग 7995 करोड़ रुपये के प्रस्ताव और स्वीकृति पत्रों पर हस्ताक्षर किए हैं।

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के एमएच-60आर हेलीकॉप्टरों के बेड़े के लिए अनुवर्ती सहायता और अनुवर्ती आपूर्ति सहायता के माध्यम से पाँच वर्षों की अवधि के लिए सेवाएँ प्रदान करने हेतु अमेरिकी सरकार के साथ लगभग 7995 करोड़ रुपये मूल्य के प्रस्ताव और स्वीकृति पत्र (एलओए) पर हस्ताक्षर किए हैं। अमेरिकी सरकार के विदेशी सैन्य […]