ANN Hindi

श्री मनोहर लाल ने देश की सबसे बड़ी जलविद्युत परियोजना की पहली इकाई के वाणिज्यिक परिचालन का उद्घाटन किया

केंद्रीय विद्युत, आवास और शहरी कार्य के मंत्री श्री मनोहर लाल ने आज वर्चुअल मोड के माध्यम से 2000 मेगावाट (8×250 मेगावाट) सुबनसिरी लोअर जलविद्युत परियोजना की इकाई-2 (250 मेगावाट) के वाणिज्यिक परिचालन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस इकाई का चालू होना “न केवल एक तकनीकी उपलब्धि है, बल्कि वर्षों की कड़ी मेहनत, समर्पण और टीम वर्क का प्रमाण है।” उन्होंने यह […]

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में 24 प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों को “राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार 2025” प्रदान किया

राष्ट्रपति भवन में आज आयोजित दूसरे “राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार” समारोह में प्रख्यात खगोल भौतिक विज्ञानी प्रोफेसर जयंत विष्णु नारलिकर को मरणोपरांत आजीवन उपलब्धि के लिए प्रतिष्ठित “राष्ट्रीय विज्ञान रत्न पुरस्कार 2025” से सम्मानित किया गया। देश की चर्चित “पर्पल रिवोल्यूशन” और लैवेंडर उद्यमिता को गति प्रदान करने वाली उद्यमी विज्ञान टीम सीएसआईआर के नेतृत्व वाले […]

सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण विभाग और राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान ने 25 ट्रांसजेंडरों को उद्यमिता प्रशिक्षण दिया

25 ट्रांसजेंडरों को उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे बैच का समापन हो गया है। यह प्रशिक्षण सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा प्रायोजित और कौशल एवं उद्यमिता विकास मंत्रालय के स्वायत्त संस्थान, राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान (एनआईईएसबीयूडी) द्वारा आयोजित किया गया। नई दिल्ली के शास्त्री भवन स्थित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता […]

मध्य प्रदेश में नौगांव के सरकारी एक्सीलेंस हायर सेकेंडरी स्कूल में अंतर-पीढ़ीगत संबंधों का उत्सव

केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने 23 दिसंबर 2025 को मध्य प्रदेश में छतरपुर जिले के नौगांव में सरकारी एक्सीलेंस हायर सेकेंडरी स्कूल में “अंतर-पीढ़ीगत संबंधों का उत्सव” नाम से एक कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य अलग-अलग पीढ़ियों के बीच भावनात्मक, सामाजिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करना और बुढ़ापे के सक्रिय तथा […]

अंतर-पीढ़ीगत संबंधों का उत्सव कार्यक्रम

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने 22 दिसंबर 2025 को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में महल गेट स्थित पुराने तहसील परिसर में अंतर-पीढ़ीगत संबंधों का उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य विभिन्न पीढ़ियों के बीच भावनात्मक, सामाजिक और सांस्कृतिक बंधन सुदृढ़ करना और सक्रिय तथा गरिमापूर्ण वृद्धावस्था सुनिश्चत करना था। केंद्रीय सामाजिक न्याय […]

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने अगली पीढ़ी के खेल पेशेवरों को तैयार करने हेतु व्यापक इंटर्नशिप नीति की शुरुआत की

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (एमओवाईएएस) ने आज युवा प्रतिभाओं को निखारने और   भारत के खेल इकोसिस्टम को मजबूत करने हेतु एक व्यवस्थित एवं बड़े पैमाने का प्लेटफॉर्म बनाने के उद्देश्य से एक व्यापक इंटर्नशिप नीति की शुरुआत की। ‘युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (एमओवाईएएस) और उसके स्वायत्त निकायों के लिए व्यापक इंटर्नशिप नीति’ कॉलेज व विश्वविद्यालय […]

कृषि से भविष्य तक

महाराष्ट्र के   नासिक जिले के दाभाड़ी गांव की, श्रीमती   भावना नीलकंठ निकम   ने स्नातक होने के बावजूद कृषि को व्यवसाय के रूप में चुना।   कृषि विज्ञान केंद्र    द्वारा प्रदान किए गए संरचित क्षमता-निर्माण हस्तक्षेप और विभिन्न कृषि विभाग कार्यक्रमों के अंतर्गत प्राप्त समर्थन के माध्यम से, उन्होंने   2,000 वर्ग मीटर पॉलीहाउस  की स्थापना की जिसमें   ड्रिप सिंचाई ,   कृषि मशीनीकरण , और   मत्स्य पालन और मुर्गी पालन सहित संबद्ध गतिविधियों का एकीकरण  जैसी आधुनिक प्रथाओं को अपनाया। । वर्षा जल संचयन तालाबों का उपयोग करते हुए उनके खेत में वर्तमान में शिमला मिर्च, टमाटर, सेम और अंगूर जैसी उच्च मूल्य वाली फसलें उगाई जाती है जो शुष्क अवधि के दौरान  सिंचाई सुनिश्चित करते हैं। उनके इस अभिनव उपाय को ध्यान रखते हुए वर्ष 2021 में महाराष्ट्र सरकार द्वारा  इनोवेटिव महिला किसान सम्मान पत्र   पुरस्कार सहित कई सम्मान मिले हैं। उनके खेत को एक आदर्श एकीकृत कृषि प्रणाली में बदलने से उनकी घरेलू आय में वृद्धि और विविधता आई है और यह पड़ोसी गांवों के किसानों के लिए एक देखने योग्य कृषि और सीखने की जगह के रूप में भी उभरा है। कई किसानों ने इसके परिणामों को देखने के बाद इसी तरह की प्रथाओं को दोहराया है। सैकड़ों किलोमीटर दूर बिहार के बांका जिले में श्रीमती बिनीता कुमारी ने एक मामूली हस्तक्षेप को एक बड़े पैमाने पर आजीविका के अवसर में बदल दिया। किसान परिवार से सम्बन्ध रखने के कारण उन्होंने केवीके बांका से मशरूम की खेती और स्पॉन उत्पादन का प्रशिक्षण प्राप्त किया। केवल 25 मशरूम बैग से शुरुआत करते हुए उन्होंने धीरे-धीरे कई मशरूम किस्मों को पेश करके और साल भर उत्पादन प्रथाओं को अपनाकर अपने उद्यम का विस्तार किया। आज, वह  ताजा मशरूम और स्पॉन की बिक्री से सालाना 2.5-3 लाख रुपये कमाती हैं और अन्य किसानों को भी स्पॉन की आपूर्ति करते हैं। अब वह पड़ोसी गांवों की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक  मशरूम स्पॉन प्रयोगशाला स्थापित करने की इच्छा रखती है। उनकी पहल ने आस-पास के गांवों की लगभग 300 महिला किसानों को मशरूम की खेती को आय के एक स्थायी स्रोत के रूप में अपनाने में सक्षम बनाया है जो यह दर्शाता है कि कैसे लक्षित कौशल प्रशिक्षण और संस्थागत समर्थन व्यक्तिगत घरों से अलग व्यापक सामुदायिक स्तर पर प्रभाव उत्पन्न कर सकते हैं। कुल मिलाकर, ये आख्यान भारतीय कृषि के व्यापक प्रक्षेप पथ को दर्शाते हैं।      आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25  के अनुसार,   ‘कृषि और संबद्ध गतिविधियां’    भारतीय अर्थव्यवस्था की   रीढ़ बना हुआ है , जो मौजूदा मूल्यों पर वित्त वर्ष 2014 (अनंतिम अनुमान) के लिए देश की सकल घरेलू उत्पाद   में लगभग   16 […]

स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर से सशक्त उद्योग: औद्योगिक पार्कों के साथ प्रगति की नई उड़ान

औद्योगिक पार्क देश के औद्योगिक और नवाचार एजेंडे को गति देने के एक प्रमुख माध्यम के रूप में उभरे हैं। राज्य सरकारों और निजी क्षेत्र के साथ साझेदारी में विकसित ये पार्क निवेश, प्रगति-आधारित विकास और आर्थिक प्रभुत्व को बढ़ावा देकर भारत के औद्योगिक आधार को मजबूत कर रहे हैं। वे रोजगार सृजन को प्रोत्साहित करने […]

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस

भारत में प्रत्येक वर्ष 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है, जो उपभोक्ता अधिकारों के महत्व और उपभोक्ता संरक्षण के व्यापक ढांचे को उजागर करता है। इसी दिन उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 को राष्ट्रपति की स्वीकृति प्राप्त हुई थी, जिसने उपभोक्ताओं के लिए एक व्यापक अधिकारों का सेट स्थापित किया। इनमें उपभोक्ताओं को संरक्षण का अधिकार, सूचित होने का […]

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने एशिया II टॉपको XIII पीटीई लिमिटेड द्वारा फेडरल बैंक लिमिटेड के कुछ अधिपत्रों (वारंट) के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग  (सीसीआई) ने एशिया II टॉपको XIII पीटीई लिमिटेड द्वारा फेडरल बैंक लिमिटेड के कुछ अधिपत्रों (वारंट) के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। प्रस्तावित संयोजन में एशिया II टॉपको XIII प्राइवेट लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा कुछ अधिपत्र का अधिग्रहण शामिल है, जिनमें से प्रत्येक अधिपत्र फेडरल बैंक लिमिटेड (लक्ष्य) के एक पूर्णतः भुगतान […]

error: Content is protected !!