ANN Hindi

प्रधानमंत्री ने सिक्किम के लोगों को राज्य की 50वीं वर्षगांठ पर बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सिक्किम के लोगों को उनके राज्य दिवस पर बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा, “इस वर्ष यह अवसर और भी खास है, क्योंकि हम सिक्किम के राज्य बनने की 50वीं वर्षगांठ मना रहे हैं! सिक्किम शांत सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और मेहनती लोगों से जुड़ा हुआ है।”

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

“सिक्किम के लोगों को उनके राज्य दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं! इस वर्ष यह अवसर और भी विशेष है क्योंकि हम सिक्किम के राज्य बनने की 50वीं वर्षगांठ मना रहे हैं!

सिक्किम शांत सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और मेहनती लोगों के लिए जाना जाता है। इसने विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की है। इस खूबसूरत राज्य के लोग समृद्ध होते रहें।”

 

 

 

***

एमजेपीएस/वीज

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!