प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नव वर्ष 2026 के आगमन पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
श्री मोदी ने सुभाषितम के माध्यम से इस बात पर प्रकाश डाला कि जीवन का लक्ष्य ज्ञान, वैराग्य, धन, वीरता, शक्ति, सामर्थ्य, स्मृति, स्वतंत्रता, कौशल, प्रतिभा, धैर्य और कोमलता जैसे गुणों से परिपूर्ण होना है।
प्रधानमंत्री ने प्राचीन ज्ञान का हवाला देते हुए कहा:
“2026 की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। कामना है कि इस वर्ष हर किसी के लिए नई आशाएं, नए संकल्प और एक नया लक्ष्य लेकर आएं। सभी को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा यह दे।”
ज्ञानं विकृतरैश्वर्यं शौर्यं तेजो बलं स्मृतिः।
स्वातंत्र्यं कौशलं कांतिर्धैर्यं मर्दमेव च ॥”









