ANN Hindi

अफगानिस्‍तान ने T20 World Cup के लिए किया टीम का एलान, IPL में खेल रहे 8 खिलाड़‍ियों को मिला मौका; जानें कौन बना कप्‍तान?

अफगानिस्‍तान ने बुधवार को टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के लिए 15 सदस्‍यीय टीम की घोषणा कर दी है। आईपीएल में हिस्‍सा ले रहे अफगानिस्‍तान के 8 खिलाड़ी स्‍क्‍वाड में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में ऑलराउंडर राशिद खान अफगानिस्‍तान की कप्‍तानी करेंगे। 2023 वनडे वर्ल्‍ड कप में अफगानिस्‍तान के कप्‍तान रहे हाशमतुल्‍लाह शाहिदी को जगह नहीं मिली।

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। अफगानिस्‍तान ने बुधवार को टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के लिए 15 सदस्‍यीय टीम की घोषणा कर दी है। स्‍टार ऑलराउंडर राशिद खान टी20 वर्ल्‍ड कप में अफगानिस्‍तान की कमान संभालेंगे। आईपीएल 2024 में हिस्‍सा ले रहे 8 खिलाड़‍ियों को स्‍क्‍वाड में जगह मिली है।

2023 वनडे वर्ल्‍ड कप में अफगानिस्‍तान की कप्‍तानी करने वाले हाशमतुल्‍लाह शाहिदी को स्‍क्‍वाड में जगह नहीं मिली है। अफगानिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया के जरिये टीम की घोषणा की। 1 जून से वेस्‍टइंडीज और अमेरिका में शुरू होने वाले टी20 वर्ल्‍ड कप के लिए अफगानिस्‍तान ने हज्रतुल्‍लाह जजई, सेदीकुल्‍लाह अटल और मोहम्‍मद सलीम सफी को ट्रेवलिंग रिजर्व के रूप में शामिल किया गया है।

आईपीएल में इस समय राशिद खान, अजमतुल्‍लाह ओमारजई, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन उल हक, मोहम्‍मद नबी, रहमानुल्‍लाह गुरबाज और गुलबदीन नईब विभिन्‍न टीमों का हिस्‍सा हैं, जो टी20 वर्ल्‍ड कप में अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे। अफगानिस्‍तान की टीम में चार बल्‍लेबाज हैं- रहमानुल्‍लाह गुरबाज, इब्राहिम जदरान, नजीबुल्‍लाह जदरान और मोहम्‍मद इशाक। टीम में छह ऑलराउंडर्स को जगह मिली है।

राशिद खान, अजमतुल्‍लाह ओमारजई, मोहम्‍मद नबी, करीम जनात और नांगेयालिया खरोटे ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे। मुजीब उर रहमान और नूर पर स्पिन विभाग की जिम्‍मेदारी होगी, जिनका साथ राशिद, नबी और खरोटे निभाएंगे। नवीन उल हक, फजलहक फारूकी और फरीद अहमद पर तेज गेंदबाजी विभाग की जिम्‍मेदारी होगी।

अफगानिस्‍तान का पहला मैच

अफगानिस्‍तान को 20 टीम टूर्नामेंट में ग्रुप-सी में रखा गया है। अफगानिस्‍तान के साथ न्‍यूजीलैंड, सह-मेजबान वेस्‍टइंडीज, युगांडा और पापुआ न्‍यू गिनी को जगह मिली है। राशिद खान के नेतृत्‍व वाली अफगानिस्‍तान की टीम टी20 वर्ल्‍ड कप में अपने अभियान की शुरुआत 3 जून को युगांडा के खिलाफ करेगी।

टी20 वर्ल्‍ड कप के लिए अफगानिस्‍तान स्‍क्‍वाड इस प्रकार है:

राशिद खान (कप्‍तान), रहमानुल्‍लाह गुरबाज, इब्राहिम जदरान, आजमतुल्‍लाह ओमारजई, नजीबुल्‍लाह जदरान, मोहम्‍मद इशाक, मोहम्‍मद नबी, गुलबदीन नईब, करीम जनात, नांगयाल खरोटी, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन उल हक, फजलहक फारूकी और फरीद अहमद मलिक।

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चीन का जियांग्सू प्रांत एआई औद्योगिक विकास को बढ़ावा दे रहा है, वहीं शी जिनपिंग ने प्रांत से नेतृत्व करने का आग्रह किया है।एक व्यक्ति 26 जुलाई, 2025 को शंघाई, चीन में आयोजित विश्व कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन में भाग लेने गया। रॉयटर्स/गो नाकामुरा/फाइल फोटो। लाइसेंसिंग अधिकार खरीदें।नया टैब खुलता है बीजिंग, 7 मार्च (रॉयटर्स) – चीन के पूर्वी आर्थिक महाशक्ति जियांग्सू के सरकारी अधिकारियों ने शनिवार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बुनियादी ढांचे के विस्तार और विनिर्माण को उन्नत करने की योजनाओं पर प्रकाश डाला, राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा प्रांत से प्रौद्योगिकी संचालित विकास में अग्रणी भूमिका निभाने का आग्रह करने के बाद । जियांगसू चीन की दूसरी सबसे बड़ी प्रांतीय अर्थव्यवस्था है और इसके सबसे महत्वपूर्ण विनिर्माण और निर्यात केंद्रों में से एक है। रॉयटर्स ईरान ब्रीफिंग न्यूज़लेटर आपको ईरान युद्ध के नवीनतम घटनाक्रमों और विश्लेषणों से अवगत कराता है। यहां साइन अप करें । इस प्रांत ने 2025 में लगभग 14 ट्रिलियन युआन (2 ट्रिलियन डॉलर) का उत्पादन किया, जिससे इसकी अर्थव्यवस्था स्पेन जैसे देशों से बड़ी हो गई और पश्चिम के साथ बढ़ते भू-राजनीतिक और व्यापारिक तनाव के बीच विकास और औद्योगिक प्रतिस्पर्धा को बनाए रखने के लिए बीजिंग के प्रयासों में यह केंद्रीय भूमिका निभाती है। विज्ञापन · जारी रखने के लिए स्क्रॉल करें • जियांग्सू प्रांत के गवर्नर लियू शियाओताओ, जो चीन की राष्ट्रीय जन कांग्रेस में प्रांत के प्रतिनिधिमंडल के नेता हैं, ने शनिवार को कहा कि प्रांत में 1,500 से अधिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता कंपनियां हैं और कंप्यूटिंग क्षमता में देश भर में दूसरे स्थान पर है, जिसमें 66 बड़े एआई मॉडल और 283 एल्गोरिदम नियामकों के साथ पंजीकृत हैं। • परिवहन क्षेत्र के अधिकारी वू योंगहोंग ने कहा कि जियांग्सू “एआई प्लस” परिवहन पहलों को और गहरा करेगा, और बुनियादी ढांचे के प्रबंधन और लॉजिस्टिक्स सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एआई का उपयोग करते हुए लगभग 50 प्रायोगिक अनुप्रयोग विकसित करेगा। जियांग्सू के यांग्ज़ोऊ के मेयर झेंग हैताओ ने कहा कि एआई को पहले से ही स्थानीय विनिर्माण क्षेत्र में लागू किया जा रहा है, जिसमें ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स और पर्यावरण उपकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में 186 स्मार्ट उत्पादन लाइनें स्थापित की गई हैं। विज्ञापन · जारी रखने के लिए स्क्रॉल करें • झेंग ने कहा कि यांग्ज़ोऊ कंपनियों को आकर्षित करने और स्थानीय एआई इकोसिस्टम बनाने के लिए कंप्यूटिंग सब्सिडी और एआई टैलेंट प्रोग्राम सहित कई प्रोत्साहन योजनाएँ शुरू कर रहा है। • राष्ट्रपति शी स्वयं जियांग्सू प्रतिनिधिमंडल के प्रतिनिधि हैं और नियमित रूप से इसकी चर्चाओं में भाग लेते हैं। गुरुवार को जियांग्सू के सांसदों से बात करते हुए, उन्होंने प्रांत से तकनीकी नवाचार द्वारा संचालित आर्थिक विकास के लिए बीजिंग द्वारा प्रयुक्त “नई गुणवत्तापूर्ण उत्पादक शक्तियों” के विकास में देश का नेतृत्व करने का आग्रह किया। • शी जिनपिंग की टिप्पणियों को गुरुवार को चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना में और भी बल मिला, जिसमें एआई का 50 से अधिक बार उल्लेख किया गया और इसमें चीन की अर्थव्यवस्था और समाज में इस तकनीक को समाहित करने के उद्देश्य से एक विस्तृत “एआई प्लस” कार्य योजना शामिल की गई। • चीन की राष्ट्रीय जन कांग्रेस में प्रांतीय और क्षेत्रीय प्रतिनिधिमंडलों से लगभग 3,000 प्रतिनिधि भाग लेते हैं, जिनमें अधिकारी, कार्यपालिका, शिक्षाविद और श्रमिक शामिल होते हैं। ये प्रतिनिधि बीजिंग में वार्षिक संसदीय सत्र के दौरान कानून और नीतिगत प्राथमिकताओं पर चर्चा करते हैं और उन्हें पारित करते हैं।

Read More »
error: Content is protected !!

More Interesting News