ANN Hindi

पिछले साल मिस USA बनी थीं नोएलिया वोइगट, अब अचानक क्यों छोड़ दिया पद?

मिस यूएसए संगठन के एक प्रवक्ता ने सीएनएन को बताया कि वे वोइगट (Miss USA 2023 Noelia Voigt) के अपने पद से हटने के फैसले के सपोर्ट में हैं. उनका कहना है कि, “हमारे खिताब जीतने वालों की भलाई सर्वोच्च प्राथमिकता है, और हम समझते हैं कि इस समय उन्हें खुद को प्राथमिकता देने की जरूरत है.”

नई दिल्ली: 

कहा जाता है कि ‘मन खराब, तो सब खराब’, यानी कि अगर मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) ही ठीक नहीं तो कोई भी पद नहीं भाता. ऐसा ही एक मामला USA से भी सामने आया है. साल 2023 में मिस यूएसए बनीं 24 साल की नोएलिया वोइगट (Miss USA 2023 Noelia Voigt) ने मेंटल हेल्थ का हवाला देते हुए अपनी जिम्मेदारी से इस्तीफा दे दिया है. उनका कहना है कि यह फैसला उनकी मेंटल हेल्थ के हित में है. उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में अपना पद छोड़ने की खबर शेयर की, बता दें कि नोएलिया वोइगट ने साल 2023 में मिस यूएसए का ताज जीता था.

72वीं मिस USA ने छोड़ा पद

नोएलिया वोइगट ने इंस्टाग्राम पर अपना पद छोड़ने का ऐलान करते हुए अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “मुझे एहसास है कि यह कई लोगों के लिए एक बड़ा झटका हो सकता है. अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य से कभी समझौता न करें. स्वास्थ्य ही हमारा धन है,” उन्होंने मेंटल हेल्थ जागरूकता महीने की शुरुआत के कुछ ही दिनों बाद यह पोस्ट शेयर किया.

नोएलिया वोइगट ने एक बयान में कहा, “Miss USA के रूप में मेरी यात्रा अविश्वसनीय रूप से सार्थक रही.  मैंने गर्व के साथ UTA को रिप्रजेंट किया और बाद में मिस यूनिवर्स में USA का प्रतिनिधित्व किया. दुख की बात है कि मैंने मिस यूएसए 2023 के खिताब से इस्तीफा देने का बहुत कठिन फैसला लिया है.”

नोएलिया ने आगे लिखा, “मैं गहराई से जानती हूं कि यह मेरे लिए एक नए अध्याय की शुरुआत है. आशा है कि मैं दूसरों को दृढ़ रहने, अपनी मेंटल हेल्थ को प्राथमिकता देने, अपनी आवाज का इस्तेमाल करके दूसरों को आवाज उठाने के लिए प्रेरित करती रहूंगी. इस बात से कभी नहीं डरूंगी कि भविष्य में क्या होगा, भले ही कितनी भी अनिश्चितता क्यों न हो.”

“खिताब जीतने वालों की भलाई सर्वोच्च प्राथमिकता”

नोएलिया वोइगट को  2023 में अमेरिका के नेवादा में 72वीं मिस यूएसए विनर का ताज पहनाया गया था. उनके बयान के मुताबिक, वह मिस यूएसए जीतने वाली पहली वेनेजुएला-अमेरिकी महिला थीं. मिस यूएसए संगठन के एक प्रवक्ता ने सीएनएन को बताया कि वे वोइगट के अपने पद से हटने के फैसले के सपोर्ट में हैं. उनका कहना है कि, “हमारे खिताब जीतने वालों की भलाई सर्वोच्च प्राथमिकता है, और हम समझते हैं कि इस समय उन्हें खुद को प्राथमिकता देने की जरूरत है.” संगठन ने कहा कि वे फिलहाल उनकी जगह किसी और को यह जिम्मेदारी देने के लिए समीक्षा कर रहे हैं. वह जल्द ही नई मिस यूएसए का ऐलान करेंगे.

संगठन ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में,  मॉडल के लिए प्रति समर्थन जताते हुए लिखा, “मिस यूएसए के रूप में आपकी सेवा के लिए धन्यवाद, नोएलिया. आपको इस अगले अध्याय के लिए शुभकामनाएं.” बता दें कि हवाई की सवाना गैंकिविज़  नोएलिया वोइगट के मिस यूएसए बनने के समय प्रथम रनर-अप रहीं थीं. अब वोइगट के पद छोड़ने के बाद वह नई मिस यूएसए के लिए संभावित उम्मीदवार बन सकती हैं.

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चीन का जियांग्सू प्रांत एआई औद्योगिक विकास को बढ़ावा दे रहा है, वहीं शी जिनपिंग ने प्रांत से नेतृत्व करने का आग्रह किया है।एक व्यक्ति 26 जुलाई, 2025 को शंघाई, चीन में आयोजित विश्व कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन में भाग लेने गया। रॉयटर्स/गो नाकामुरा/फाइल फोटो। लाइसेंसिंग अधिकार खरीदें।नया टैब खुलता है बीजिंग, 7 मार्च (रॉयटर्स) – चीन के पूर्वी आर्थिक महाशक्ति जियांग्सू के सरकारी अधिकारियों ने शनिवार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बुनियादी ढांचे के विस्तार और विनिर्माण को उन्नत करने की योजनाओं पर प्रकाश डाला, राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा प्रांत से प्रौद्योगिकी संचालित विकास में अग्रणी भूमिका निभाने का आग्रह करने के बाद । जियांगसू चीन की दूसरी सबसे बड़ी प्रांतीय अर्थव्यवस्था है और इसके सबसे महत्वपूर्ण विनिर्माण और निर्यात केंद्रों में से एक है। रॉयटर्स ईरान ब्रीफिंग न्यूज़लेटर आपको ईरान युद्ध के नवीनतम घटनाक्रमों और विश्लेषणों से अवगत कराता है। यहां साइन अप करें । इस प्रांत ने 2025 में लगभग 14 ट्रिलियन युआन (2 ट्रिलियन डॉलर) का उत्पादन किया, जिससे इसकी अर्थव्यवस्था स्पेन जैसे देशों से बड़ी हो गई और पश्चिम के साथ बढ़ते भू-राजनीतिक और व्यापारिक तनाव के बीच विकास और औद्योगिक प्रतिस्पर्धा को बनाए रखने के लिए बीजिंग के प्रयासों में यह केंद्रीय भूमिका निभाती है। विज्ञापन · जारी रखने के लिए स्क्रॉल करें • जियांग्सू प्रांत के गवर्नर लियू शियाओताओ, जो चीन की राष्ट्रीय जन कांग्रेस में प्रांत के प्रतिनिधिमंडल के नेता हैं, ने शनिवार को कहा कि प्रांत में 1,500 से अधिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता कंपनियां हैं और कंप्यूटिंग क्षमता में देश भर में दूसरे स्थान पर है, जिसमें 66 बड़े एआई मॉडल और 283 एल्गोरिदम नियामकों के साथ पंजीकृत हैं। • परिवहन क्षेत्र के अधिकारी वू योंगहोंग ने कहा कि जियांग्सू “एआई प्लस” परिवहन पहलों को और गहरा करेगा, और बुनियादी ढांचे के प्रबंधन और लॉजिस्टिक्स सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एआई का उपयोग करते हुए लगभग 50 प्रायोगिक अनुप्रयोग विकसित करेगा। जियांग्सू के यांग्ज़ोऊ के मेयर झेंग हैताओ ने कहा कि एआई को पहले से ही स्थानीय विनिर्माण क्षेत्र में लागू किया जा रहा है, जिसमें ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स और पर्यावरण उपकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में 186 स्मार्ट उत्पादन लाइनें स्थापित की गई हैं। विज्ञापन · जारी रखने के लिए स्क्रॉल करें • झेंग ने कहा कि यांग्ज़ोऊ कंपनियों को आकर्षित करने और स्थानीय एआई इकोसिस्टम बनाने के लिए कंप्यूटिंग सब्सिडी और एआई टैलेंट प्रोग्राम सहित कई प्रोत्साहन योजनाएँ शुरू कर रहा है। • राष्ट्रपति शी स्वयं जियांग्सू प्रतिनिधिमंडल के प्रतिनिधि हैं और नियमित रूप से इसकी चर्चाओं में भाग लेते हैं। गुरुवार को जियांग्सू के सांसदों से बात करते हुए, उन्होंने प्रांत से तकनीकी नवाचार द्वारा संचालित आर्थिक विकास के लिए बीजिंग द्वारा प्रयुक्त “नई गुणवत्तापूर्ण उत्पादक शक्तियों” के विकास में देश का नेतृत्व करने का आग्रह किया। • शी जिनपिंग की टिप्पणियों को गुरुवार को चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना में और भी बल मिला, जिसमें एआई का 50 से अधिक बार उल्लेख किया गया और इसमें चीन की अर्थव्यवस्था और समाज में इस तकनीक को समाहित करने के उद्देश्य से एक विस्तृत “एआई प्लस” कार्य योजना शामिल की गई। • चीन की राष्ट्रीय जन कांग्रेस में प्रांतीय और क्षेत्रीय प्रतिनिधिमंडलों से लगभग 3,000 प्रतिनिधि भाग लेते हैं, जिनमें अधिकारी, कार्यपालिका, शिक्षाविद और श्रमिक शामिल होते हैं। ये प्रतिनिधि बीजिंग में वार्षिक संसदीय सत्र के दौरान कानून और नीतिगत प्राथमिकताओं पर चर्चा करते हैं और उन्हें पारित करते हैं।

Read More »
error: Content is protected !!

More Interesting News