ANN Hindi

प्रधानमंत्री ने चुनौतियों पर नियंत्रण रखने के लिए साहस और इच्छाशक्ति की शक्ति के भाव से परिपूर्ण एक संस्कृत सुभाषित का पाठ साझा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज संस्कृत में एक सुभाषितम का पाठ किया, जिसमें जीवन की सबसे कठिन बाधाओं को दूर करने में आत्मविश्वास और आंतरिक शक्ति के महत्व का उल्‍लेख किया गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि साहस और दृढ़ संकल्प से परिपूर्ण व्यक्ति के लिए जीवन में कुछ भी असंभव नहीं है। श्री मोदी ने कहा कि हम इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास के बल पर सर्वाधिक कठिन चुनौतियों पर भी विजय प्राप्त कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्‍ट में लिखा;

“जो व्यक्ति साहस और संकल्प से भरा हो, उसके लिए जीवन में कुछ भी असंभव नहीं। आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति के बल पर हम कठिन से कठिन चुनौतियों को पार कर सकते हैं।

एकोऽपि सिंहः साहस्रं यूथं मथ्नाति दन्तिनाम् ।
तस्मात् सिंहमिवोदारमात्मानं वीक्ष्य सम्पतेत्॥”

जिस प्रकार एक शेर में हजार हाथियों को हराने की शक्ति होती है, उसी प्रकार एक व्यक्ति को शेर की तरह निडरता, साहस, आत्मविश्वास और आंतरिक शक्ति के साथ नेक कार्यों में संलग्न होना चाहिए।

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय दक्षता और प्रभावशीलता बढ़ाने, डिजिटल शासन को मजबूत करने और नागरिक-केंद्रित सेवा वितरण को बढ़ावा देने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डिजिटल प्रौद्योगिकियों का लाभ उठा रहा है।

Read More »
error: Content is protected !!