The New Version is Coming Very Soon
The New Version is Coming Very Soon
The New Version is Coming Very Soon
The New Version is Coming Very Soon

ANN Hindi

स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन विभाग, होम गार्ड, नागरिक सुरक्षा और सुधारात्मक सेवाओं के 1057 कर्मी वीरता/सेवा पदक से सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन विभाग, होम गार्ड एवं नागरिक सुरक्षा और सुधारात्मक सेवाओं के कुल 1057 कर्मियों को वीरता एवं सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। इसका विवरण इस प्रकार है:-

वीरता पदक

वीरता पदक जीवन और संपत्ति की रक्षा, अपराध रोकने या अपराधियों को पकड़ने में उल्लेखनीय साहस दिखाने के लिए प्रदान किया जाता है। इस वर्ष कुल 301 वीरता पदक वितरित किए गए हैं, जिनमें से 272 पदक पुलिस कर्मियों को दिए गए हैं और 29 पदक अग्निशमन कर्मियों को सम्मानित करने के लिए प्रदान किए गए हैं।

301 वीरता पुरस्कारों में से सबसे ज्यादा वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के 197 कर्मियों, जम्मू और कश्मीर क्षेत्र के 51 कर्मियों, उत्तर-पूर्व के 12 कर्मियों और अन्य क्षेत्रों के 41 कर्मियों को उनके साहसिक कार्य के लिए दिए जा रहे हैं।

सेवा पदक

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक ऐसे कर्मियों को प्रदान किया जाता है, जिनका सेवा रिकॉर्ड उत्कृष्ट रहा हो। सराहनीय सेवा पदक (एमएसएम) कर्तव्य के प्रति समर्पण और सूझबूझ से की गई बहुमूल्य सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।

कुल 92 राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) प्रदान गए हैं। इनमें से 83 पदक पुलिस सेवा को, 4 अग्निशमन सेवा को, 3 नागरिक सुरक्षा एवं गृह सुरक्षा सेवा को और 2 सुधारात्मक सेवा के कर्मियों को दिए गए हैं।

664 सराहनीय सेवा पदक (एमएसएम) प्रदान किए गए हैं। इनमें से 606 एमएसएम पुलिस सेवा को, 28 अग्निशमन सेवा को, 18 नागरिक सुरक्षा एवं गृह सुरक्षा सेवा को और 12 सुधारात्मक सेवा को दिए गए हैं।

सेवावार प्रदान किए गए पदकों का विवरण

पदक का नाम पुलिस सेवा अग्निशमन सेवा नागरिक सुरक्षा एवं होम गार्ड सेवा सुधारात्मक सेवा कुल
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम)

(प्रदान किए गए कुल पदक: 92)

83 04 03 02 92
सराहनीय सेवा पदक (एमएसएम)

(प्रदान किए गए कुल पदक: 664)

606 28 18 12 664

 

पुरस्कार विजेताओं की सूची नीचे संलग्न है:

क्रमांक विषय पुरस्कार विजेताओं की संख्या अनुलग्नक
1 वीरता पदक (जीएम) 301 सूची-I
2 विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) 92 सूची-II
3 सराहनीय सेवा पदक (एमएसएम) 664 सूची-III
4 राज्यवार/बल के अनुसार पदक विजेताओं की सूची सूची के अनुसार सूची-IV

 

सूची-I देखने के लिए यहां क्लिक करें

सूची-II देखने के लिए यहां क्लिक करें

सूची-III देखने के लिए यहां क्लिक करें

सूची-IV देखने के लिए यहां क्लिक करें

अधिक जानकारी www.mha.gov.in और https://awards.gov.in पर उपलब्ध है।

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!