ANN Hindi

इन 5 लोगों को भूलकर भी दही के साथ नहीं खाना चाहिए आलू, पाचन तो होगा ही खराब, ये दिक्कतें भी होने लगेंगी

Potatoes With Curd Disadvantages: हम लोग चीजों को कॉम्बिनेशन में खाना पसंद करते हैं, जैसे कुछ लोग दही और आलू का सेवन करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों के लिए इन दोनों का एक साथ सेवन नुकसानदायक हो सकता है? यहां जानिए कैसे.

Potatoes With Curd Side Effects: आलू और दही भारतीय रसोई का अहम हिस्सा हैं. ये दोनों ही अपने आप में पोषण से भरपूर हैं, लेकिन कुछ परिस्थितियों में इनका कॉम्बिनेशन नुकसानदायक हो सकता है. हालांकि हम में से बहुत से लोग इस पर ध्यान नहीं देते हैं और कई चीजों को एक साथ बिना किसी सही जानकारी के खा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयुर्वेद में फूड कॉम्बिनेशन को लेकर अलग से नियम हैं. रॉन्ग फूड कॉम्बिनेशन या विरुद्ध आहार पाचन अग्नि में गड़बड़ी, खराब पाचन और नाड़ियों में रुकावट पैदा कर सकता है. इससे आपको पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता. जैसे दूध को फलों, खट्टे फलों और केले के साथ नहीं खाना चाहिए ठीक वैसे ही आलू और दही के कॉम्बिनेश को लेकर भी कुछ शंकाएं हैं.

आलू और दही को एक साथ खाने के दुष्प्रभाव | Side Effects of Eating Potatoes And Curd Together

क्या मानता है आयुर्वेद?

आयुर्वेद के अनुसार, आलू और दही का संयोजन तामसिक (भारी) और कफकारी माना जाता है. यह पाचन तंत्र के लिए हानिकारक हो सकता है और शरीर में टॉक्सिन्स के निर्माण का कारण बन सकता है. आयुर्वेद के अनुसार, कुछ विशेष श्रेणी के लोगों को इस संयोजन से बचना चाहिए:

1. कफ दोष वाले लोग: कफ दोष वाले लोगों के लिए आलू और दही का संयोजन बहुत ज्यादा कफ और बलगम का कारण बन सकता है, जिससे सर्दी, खांसी और एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

2. मंदाग्नि (कमजोर पाचन शक्ति) वाले लोग: जिनकी पाचन शक्ति कमजोर होती है, उनके लिए यह संयोजन पाचन समस्याएं, गैस, अपच और भारीपन का कारण बन सकता है.

3. लैक्टोज इंटोलरेंस: दही में लैक्टोज होता है और आलू में स्टार्च, जो मिलकर पाचन तंत्र पर दबाव डाल सकते हैं. लैक्टोज इंटोलरेंस वाले लोगों को इस कॉम्बिनेशन से पेट दर्द, गैस और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

4. डायबिटीज: आलू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स हाई होता है, जो ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकता है. दही के साथ इसे खाने से यह प्रभाव और ज्यादा हो सकता है, जिससे डायबिटीज रोगियों के लिए यह कॉम्बिनेशन हानिकारक हो सकता है.

5. वजन घटाने वाले लोग: आलू में हाई कार्बोहाइड्रेट होते हैं और दही में फैट, जो वजन घटाने की प्रक्रिया में बाधा डाल सकते हैं.

हालांकि आलू और दही दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर हैं, लेकिन उनका संयोजन कुछ लोगों के लिए समस्याग्रस्त हो सकता है. ये सभी के लिए बुरा नहीं है, कुछ लोगों को इस संयोजन से बचना चाहिए. कफ दोष वाले, मंदाग्नि वाले, लैक्टोज असहिष्णुता वाले, डायबिटीज रोगी और वजन घटाने की कोशिश करने वाले लोगों को आलू और दही का कॉम्बिनेशन नहीं बनाना चाहिए.

Banana Health Benefits in Hindi | केला खाने के फायदे, जान लिए तो हो जाओगे फैन

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

 

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चीन का जियांग्सू प्रांत एआई औद्योगिक विकास को बढ़ावा दे रहा है, वहीं शी जिनपिंग ने प्रांत से नेतृत्व करने का आग्रह किया है।एक व्यक्ति 26 जुलाई, 2025 को शंघाई, चीन में आयोजित विश्व कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन में भाग लेने गया। रॉयटर्स/गो नाकामुरा/फाइल फोटो। लाइसेंसिंग अधिकार खरीदें।नया टैब खुलता है बीजिंग, 7 मार्च (रॉयटर्स) – चीन के पूर्वी आर्थिक महाशक्ति जियांग्सू के सरकारी अधिकारियों ने शनिवार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बुनियादी ढांचे के विस्तार और विनिर्माण को उन्नत करने की योजनाओं पर प्रकाश डाला, राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा प्रांत से प्रौद्योगिकी संचालित विकास में अग्रणी भूमिका निभाने का आग्रह करने के बाद । जियांगसू चीन की दूसरी सबसे बड़ी प्रांतीय अर्थव्यवस्था है और इसके सबसे महत्वपूर्ण विनिर्माण और निर्यात केंद्रों में से एक है। रॉयटर्स ईरान ब्रीफिंग न्यूज़लेटर आपको ईरान युद्ध के नवीनतम घटनाक्रमों और विश्लेषणों से अवगत कराता है। यहां साइन अप करें । इस प्रांत ने 2025 में लगभग 14 ट्रिलियन युआन (2 ट्रिलियन डॉलर) का उत्पादन किया, जिससे इसकी अर्थव्यवस्था स्पेन जैसे देशों से बड़ी हो गई और पश्चिम के साथ बढ़ते भू-राजनीतिक और व्यापारिक तनाव के बीच विकास और औद्योगिक प्रतिस्पर्धा को बनाए रखने के लिए बीजिंग के प्रयासों में यह केंद्रीय भूमिका निभाती है। विज्ञापन · जारी रखने के लिए स्क्रॉल करें • जियांग्सू प्रांत के गवर्नर लियू शियाओताओ, जो चीन की राष्ट्रीय जन कांग्रेस में प्रांत के प्रतिनिधिमंडल के नेता हैं, ने शनिवार को कहा कि प्रांत में 1,500 से अधिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता कंपनियां हैं और कंप्यूटिंग क्षमता में देश भर में दूसरे स्थान पर है, जिसमें 66 बड़े एआई मॉडल और 283 एल्गोरिदम नियामकों के साथ पंजीकृत हैं। • परिवहन क्षेत्र के अधिकारी वू योंगहोंग ने कहा कि जियांग्सू “एआई प्लस” परिवहन पहलों को और गहरा करेगा, और बुनियादी ढांचे के प्रबंधन और लॉजिस्टिक्स सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एआई का उपयोग करते हुए लगभग 50 प्रायोगिक अनुप्रयोग विकसित करेगा। जियांग्सू के यांग्ज़ोऊ के मेयर झेंग हैताओ ने कहा कि एआई को पहले से ही स्थानीय विनिर्माण क्षेत्र में लागू किया जा रहा है, जिसमें ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स और पर्यावरण उपकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में 186 स्मार्ट उत्पादन लाइनें स्थापित की गई हैं। विज्ञापन · जारी रखने के लिए स्क्रॉल करें • झेंग ने कहा कि यांग्ज़ोऊ कंपनियों को आकर्षित करने और स्थानीय एआई इकोसिस्टम बनाने के लिए कंप्यूटिंग सब्सिडी और एआई टैलेंट प्रोग्राम सहित कई प्रोत्साहन योजनाएँ शुरू कर रहा है। • राष्ट्रपति शी स्वयं जियांग्सू प्रतिनिधिमंडल के प्रतिनिधि हैं और नियमित रूप से इसकी चर्चाओं में भाग लेते हैं। गुरुवार को जियांग्सू के सांसदों से बात करते हुए, उन्होंने प्रांत से तकनीकी नवाचार द्वारा संचालित आर्थिक विकास के लिए बीजिंग द्वारा प्रयुक्त “नई गुणवत्तापूर्ण उत्पादक शक्तियों” के विकास में देश का नेतृत्व करने का आग्रह किया। • शी जिनपिंग की टिप्पणियों को गुरुवार को चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना में और भी बल मिला, जिसमें एआई का 50 से अधिक बार उल्लेख किया गया और इसमें चीन की अर्थव्यवस्था और समाज में इस तकनीक को समाहित करने के उद्देश्य से एक विस्तृत “एआई प्लस” कार्य योजना शामिल की गई। • चीन की राष्ट्रीय जन कांग्रेस में प्रांतीय और क्षेत्रीय प्रतिनिधिमंडलों से लगभग 3,000 प्रतिनिधि भाग लेते हैं, जिनमें अधिकारी, कार्यपालिका, शिक्षाविद और श्रमिक शामिल होते हैं। ये प्रतिनिधि बीजिंग में वार्षिक संसदीय सत्र के दौरान कानून और नीतिगत प्राथमिकताओं पर चर्चा करते हैं और उन्हें पारित करते हैं।

Read More »
error: Content is protected !!