ANN Hindi

भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के किसानों ने किया बरेली कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन

बरेली: भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकेट के तत्वाधान में तीन गांव के किसानों ने दिनांक 1 अक्टूबर 2024 को बरेली कलेक्ट्रेट का घेराव किया। आपको बता दें रामपुर रोड से बंजरिया रेलवे फाटक तक रोड डलवाने की मांग को लेकर किसान धरना पर बैठे हुए हैं। प्रशासन द्वारा सुनवाई न होने पर भारी संख्या में किसानों ने कलेक्ट्रेट बरेली का घेराव किया वह किसान कलेक्ट्रेट पर ही बैठ गए किसान अपनी पूरी तैयारी के साथ आए थे वह अपने साथ ट्रैक्टर ट्राली पर खाने-पीने का राशन गैस चूल्हा सब साथ में लाए थे।

भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकेट के बरेली जिला अध्यक्ष ने बताया सभी किसान परसाखेड़ा बंजरिया गरगईया उर्फ गोकिलपुर व ललपुरा व परसाखेड़ा गौटिया के जन्मजात निवासी है। सभी ग्रामवासी दिनांक 12.09.2024 से अपनी माँग को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं। इससे पूर्व भी ग्रामवासियों द्वारा दिसम्बर 2023 में नगर निगम बरेली में धरना दिया था उस धरने में नगर निगम के अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया था कि आपकी समस्या का समाधान जल्द से जल्द कराया जायेगा लेकिन पूर्व पार्षद सुखदीप कश्यप ने नगर निगम के अधिकारियों को भ्रमित करके तथा अपनी राजनीतिक पहुँच के बल पर एक नये रास्ते की कार्यवाही शुरू करा दी उस रास्ते के बनने से हम ग्रामवासियों का कोई लाभ नहीं होगा और कुछ चन्द निजी व्यक्तियों तथा सुखदीप कश्यप पूर्व पार्षद का व्यक्तिगत फायदा होगा क्योंकि सुखवीर कश्यप यहाँ पर अपनी फैक्ट्री चला रहा है। नये रास्ते को कायम करने के रेलवे से भी एन०ओ०सी० लेनी पड़ेगी यह रास्ता जंगल में बनेगा जिससे हमारी माँ-बहनों की इज्जत व जान-माल का खतरा पैदा हो जायेगा और पास में शंखा नदी होने के कारण जल भराव की भी समस्या रहेगी। नया रास्ता की दूरी लगभग 01 किमी० होगी तथा पुराने रास्ते की दूरी लगभग 300 मीटर होगी।

पुराने रास्ते में रेलवे फाटक के पार डागर रोड पड़ी हुई है तथा सभी ग्रामों को जोड़ रही है। हम ग्रामवासी परसाखेड़ा बंजरिया फाटक से होकर रामपुर रोड पर लगभग 70 वर्षों से पहुँच रहे हैं व निकल रहे हैं। इस रास्ते को बनाने में नये रास्ते के मुकाबले नगर निगम या शासन की लागत भी कम आयेगी। पुराना रास्ता कायम करने में एक ही किसान की भूमि जा रही है और यो किसान अपनी सहमति से भूमि देने को तैयार है उसकी भूमि का अधिग्रहण करके विधिक प्रक्रिया के तहत मुआवजा दिलाकर रास्ता कायम किया जाये और हमारी समस्या का समाधान किया जाये।

किसने की समस्या को सुनने के बाद जिलाधिकारी बरेली की तरफ से 7 दिन का समय मिलने के बाद वह मृतक किसान को मुआवजे की गारंटी मिलने पर सभी किसान विरोध प्रदर्शन के बाद वापस हो गए।

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चीन का जियांग्सू प्रांत एआई औद्योगिक विकास को बढ़ावा दे रहा है, वहीं शी जिनपिंग ने प्रांत से नेतृत्व करने का आग्रह किया है।एक व्यक्ति 26 जुलाई, 2025 को शंघाई, चीन में आयोजित विश्व कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन में भाग लेने गया। रॉयटर्स/गो नाकामुरा/फाइल फोटो। लाइसेंसिंग अधिकार खरीदें।नया टैब खुलता है बीजिंग, 7 मार्च (रॉयटर्स) – चीन के पूर्वी आर्थिक महाशक्ति जियांग्सू के सरकारी अधिकारियों ने शनिवार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बुनियादी ढांचे के विस्तार और विनिर्माण को उन्नत करने की योजनाओं पर प्रकाश डाला, राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा प्रांत से प्रौद्योगिकी संचालित विकास में अग्रणी भूमिका निभाने का आग्रह करने के बाद । जियांगसू चीन की दूसरी सबसे बड़ी प्रांतीय अर्थव्यवस्था है और इसके सबसे महत्वपूर्ण विनिर्माण और निर्यात केंद्रों में से एक है। रॉयटर्स ईरान ब्रीफिंग न्यूज़लेटर आपको ईरान युद्ध के नवीनतम घटनाक्रमों और विश्लेषणों से अवगत कराता है। यहां साइन अप करें । इस प्रांत ने 2025 में लगभग 14 ट्रिलियन युआन (2 ट्रिलियन डॉलर) का उत्पादन किया, जिससे इसकी अर्थव्यवस्था स्पेन जैसे देशों से बड़ी हो गई और पश्चिम के साथ बढ़ते भू-राजनीतिक और व्यापारिक तनाव के बीच विकास और औद्योगिक प्रतिस्पर्धा को बनाए रखने के लिए बीजिंग के प्रयासों में यह केंद्रीय भूमिका निभाती है। विज्ञापन · जारी रखने के लिए स्क्रॉल करें • जियांग्सू प्रांत के गवर्नर लियू शियाओताओ, जो चीन की राष्ट्रीय जन कांग्रेस में प्रांत के प्रतिनिधिमंडल के नेता हैं, ने शनिवार को कहा कि प्रांत में 1,500 से अधिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता कंपनियां हैं और कंप्यूटिंग क्षमता में देश भर में दूसरे स्थान पर है, जिसमें 66 बड़े एआई मॉडल और 283 एल्गोरिदम नियामकों के साथ पंजीकृत हैं। • परिवहन क्षेत्र के अधिकारी वू योंगहोंग ने कहा कि जियांग्सू “एआई प्लस” परिवहन पहलों को और गहरा करेगा, और बुनियादी ढांचे के प्रबंधन और लॉजिस्टिक्स सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एआई का उपयोग करते हुए लगभग 50 प्रायोगिक अनुप्रयोग विकसित करेगा। जियांग्सू के यांग्ज़ोऊ के मेयर झेंग हैताओ ने कहा कि एआई को पहले से ही स्थानीय विनिर्माण क्षेत्र में लागू किया जा रहा है, जिसमें ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स और पर्यावरण उपकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में 186 स्मार्ट उत्पादन लाइनें स्थापित की गई हैं। विज्ञापन · जारी रखने के लिए स्क्रॉल करें • झेंग ने कहा कि यांग्ज़ोऊ कंपनियों को आकर्षित करने और स्थानीय एआई इकोसिस्टम बनाने के लिए कंप्यूटिंग सब्सिडी और एआई टैलेंट प्रोग्राम सहित कई प्रोत्साहन योजनाएँ शुरू कर रहा है। • राष्ट्रपति शी स्वयं जियांग्सू प्रतिनिधिमंडल के प्रतिनिधि हैं और नियमित रूप से इसकी चर्चाओं में भाग लेते हैं। गुरुवार को जियांग्सू के सांसदों से बात करते हुए, उन्होंने प्रांत से तकनीकी नवाचार द्वारा संचालित आर्थिक विकास के लिए बीजिंग द्वारा प्रयुक्त “नई गुणवत्तापूर्ण उत्पादक शक्तियों” के विकास में देश का नेतृत्व करने का आग्रह किया। • शी जिनपिंग की टिप्पणियों को गुरुवार को चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना में और भी बल मिला, जिसमें एआई का 50 से अधिक बार उल्लेख किया गया और इसमें चीन की अर्थव्यवस्था और समाज में इस तकनीक को समाहित करने के उद्देश्य से एक विस्तृत “एआई प्लस” कार्य योजना शामिल की गई। • चीन की राष्ट्रीय जन कांग्रेस में प्रांतीय और क्षेत्रीय प्रतिनिधिमंडलों से लगभग 3,000 प्रतिनिधि भाग लेते हैं, जिनमें अधिकारी, कार्यपालिका, शिक्षाविद और श्रमिक शामिल होते हैं। ये प्रतिनिधि बीजिंग में वार्षिक संसदीय सत्र के दौरान कानून और नीतिगत प्राथमिकताओं पर चर्चा करते हैं और उन्हें पारित करते हैं।

Read More »
error: Content is protected !!