ANN Hindi

प्रधानमंत्री ने महान तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज महान तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर शोक व्यक्त किया।

श्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:

“महान तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन जी के निधन से बहुत दुख हुआ। उन्हें एक सच्चे प्रतिभाशाली व्यक्ति के रूप में याद किया जाएगा जिन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत की दुनिया में क्रांति ला दी। उन्होंने तबले को वैश्विक मंच पर भी लाया और अपनी बेजोड़ लय से लाखों लोगों को मंत्रमुग्ध किया। इसके माध्यम से, उन्होंने भारतीय शास्त्रीय परंपराओं को वैश्विक संगीत के साथ सहजता से मिश्रित किया, इस प्रकार वे सांस्कृतिक एकता के प्रतीक बन गए।

उनकी शानदार प्रस्तुतियाँ और भावपूर्ण रचनाएँ संगीतकारों और संगीत प्रेमियों की पीढ़ियों को प्रेरित करने में योगदान देंगी। उनके परिवार, दोस्तों और वैश्विक संगीत समुदाय के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएँ।”

 

एमजेपीएस/एसआर

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!