banner
Thursday, September 17, 2026
Home » तिरुवल्लुवर दिवस पर, हम अपने देश के महानतम दार्शनिकों, कवियों और विचारकों में से एक, महान तिरुवल्लुवर को याद करते हैं: प्रधानमंत्री

तिरुवल्लुवर दिवस पर, हम अपने देश के महानतम दार्शनिकों, कवियों और विचारकों में से एक, महान तिरुवल्लुवर को याद करते हैं: प्रधानमंत्री

by admin
0 comments

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज तिरुवल्लुवर दिवस पर महान तमिल दार्शनिक, कवि और विचारक तिरुवल्लुवर को याद किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि
महान तिरुवल्लुवर की कविताएँ तमिल संस्कृति और हमारी दार्शनिक विरासत का सार दर्शाती हैं। श्री मोदी ने कहा, “उनकी कालजयी रचना, तिरुक्कुरल, प्रेरणा की किरण के रूप में खड़ी है, जो कई मुद्दों पर गहन अंतर्दृष्टि प्रदान करती है।”

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“तिरुवल्लुवर दिवस पर, हम अपने देश के महानतम दार्शनिकों, कवियों और विचारकों में से एक, महान तिरुवल्लुवर को याद करते हैं। उनकी कविताएँ तमिल संस्कृति और हमारी दार्शनिक विरासत का सार दर्शाती हैं। उनकी शिक्षाएँ धार्मिकता, करुणा और न्याय पर ज़ोर देती हैं। उनकी कालजयी रचना, तिरुक्कुरल, प्रेरणा की किरण के रूप में खड़ी है, जो कई मुद्दों पर गहन अंतर्दृष्टि प्रदान करती है। हम अपने समाज के लिए उनके दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करना जारी रखेंगे।”

 

banner

 

 

एमजेपीएस/वीजे

You may also like

Leave a Comment