ANN Hindi

उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन 28-30 अक्टूबर, 2025 तक तमिलनाडु का दौरा करेंगे

उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन 28 से 30 अक्टूबर, 2025 तक तमिलनाडु का दौरा करेंगे। उपराष्ट्रपति पदभार संभालने के बाद अपनी इस पहली यात्रा के दौरान कोयंबटूर, तिरुप्पुर, मदुरै और रामनाथपुरम में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

उपराष्ट्रपति ने 26-27 अक्टूबर, 2025 तक सेशेल्स गणराज्य की आधिकारिक यात्रा के दौरान सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। उप-राष्ट्रपति 28 अक्टूबर, 2025 को कोयंबटूर पहुंचेंगे।

उपराष्ट्रपति का कोयंबटूर हवाई अड्डे पर स्वागत किया जाएगा। कोयंबटूर नागरिक मंच उपराष्ट्रपति का कोयंबटूर जिला लघु उद्योग संघ में अभिनंदन करेगा। उपराष्ट्रपति टाउन हॉल निगम भवन में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और बाद में कोयंबटूर के पेरूर मठ में शांतालिंगा रामासामी आदिगलर के शताब्दी समारोह में भाग लेंगे। उपराष्ट्रपति शाम को,  तिरुप्पुर पहुंचेंगे और महात्मा गांधी और तिरुप्पुर कुमारन की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

उपराष्ट्रपति 29 अक्टूबर, 2025 को तिरुप्पुर में एक सम्मान समारोह में भाग लेंगे और शाम को मदुरै के मीनाक्षी अम्मन मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

उपराष्ट्रपति 30 अक्टूबर, 2025 को रामनाथपुरम जिले के पसुम्पोन में पसुम्पोन मुथुरामलिंगा थेवर जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!