ANN Hindi

दिसंबर, 2024 में ईएसआई योजना के तहत 17.01 लाख नए श्रमिक नामांकित हुए

25 वर्ष की आयु तक के 8.22 लाख युवा कर्मचारी नए पंजीकरण का हिस्सा हैं।

3.46 लाख महिला कर्मचारी ईएसआई योजना में नामांकित हैं।

दिसंबर, 2024 के महीने में ईएसआई योजना के तहत 20,360 नए प्रतिष्ठान

पंजीकृत हैं। दिसंबर, 2024 में ईएसआई योजना के तहत 73 ट्रांसजेंडर कर्मचारी पंजीकृत हैं।

ईएसआईसी के अनंतिम पेरोल आंकड़ों से पता चलता है कि दिसंबर, 2024 में 17.01 लाख नए कर्मचारी जोड़े गए हैं।

दिसंबर, 2024 में 20,360 नए प्रतिष्ठानों को ईएसआई योजना के सामाजिक सुरक्षा दायरे में लाया गया है, जिससे अधिक श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

आंकड़ों से यह पता चलता है कि माह के दौरान जोड़े गए कुल 17.01 लाख कर्मचारियों में से 8.22 लाख कर्मचारी, जो कुल पंजीकरण का लगभग 48.35% है, 25 वर्ष तक की आयु वर्ग के हैं।

इसके अलावा, पेरोल डेटा का लिंग-वार विश्लेषण बताता है कि दिसंबर, 2024 में महिला सदस्यों का शुद्ध नामांकन 3.46 लाख रहा है। इसके अलावा, दिसंबर, 2024 के महीने में कुल 73 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने भी ईएसआई योजना के तहत पंजीकरण कराया है, जो समाज के हर वर्ग को इसका लाभ पहुंचाने के लिए ईएसआईसी की प्रतिबद्धता को प्रमाणित करता है।

पेरोल डेटा अनंतिम है क्योंकि डेटा तैयार करना एक सतत प्रक्रिया है।

*****

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!