ANN Hindi

PM In Austria: 150 ऑस्ट्रियाई कंपनियां भारत में, हमारे स्टार्टअप, मीडिया-मनोरंजन क्षेत्र के लिए खास ये देश

PM Modi Austria Visit: विदेश सचिव विनय क्वात्रा का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी  की इस यात्रा से हमें अपनी साझेदारी का दायरा बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों को सुलझाने में भी मदद मिलेगी। 2023 में दोनों देशों के बीच लगभग 243 अरब रुपये का द्विपक्षीय व्यापार हुआ है।

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना दो दिवसीय रूस दौरा खत्म कर अब ऑस्ट्रिया में हैं। इस विदेश यात्रा में पीएम 9 जुलाई से 10 जुलाई तक ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में रहेंगे। यह ऑस्ट्रिया की पीएम मोदी की पहली यात्रा है। वहीं चार दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की भी पहली ऑस्ट्रिया यात्रा है। इस दौरे से पहले पीएम मोदी ने कहा कि ऑस्ट्रिया हमारा दृढ़ और विश्वसनीय साझेदार है और दोनों देश लोकतंत्र और बहुलवाद के आदर्शों को साझा करते हैं।

pm modi historic Austria visit agenda and importance for india news in hindi

पीएम मोदी की ऑस्ट्रिया यात्रा का कार्यक्रम क्या है?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 से 10 जुलाई तक ऑस्ट्रिया के आधिकारिक दौरे पर हैं। पीएम मोदी की यह यात्रा उस वक्त हो रही है जब भारत और आस्ट्रिया अपने राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। 1949 में ऑस्ट्रिया गणराज्य और भारत ने राजनयिक संबंध स्थापित किए थे।

पीएम मोदी मंगलवार को मॉस्को की दो दिवसीय यात्रा के बाद वियना पहुंचे। ऑस्ट्रियाई विदेश मंत्री अलेक्जेंडर शेलेनबर्ग ने वियना हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी और चांसलर कार्ल नेहमर के बीच अनौपचारिक रात्रिभोज हुआ, जिसमें दोनों विदेश मंत्री शेलेनबर्ग और एस. जयशंकर भी शामिल हुए। प्रधानमंत्री मोदी एक बड़े प्रतिनिधिमंडल के साथ ऑस्ट्रिया की यात्रा पर हैं, जिसमें विदेश मंत्री जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और कई व्यापारिक प्रतिनिधि शामिल हैं।

अपनी पहली ऑस्ट्रियाई यात्रा के पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलन से मुलाकात की और ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर के साथ वार्ता की। दूसरे दिन दोनों शासनाध्यक्षों के बीच एक कार्य बैठक हुई, जिसके बाद एक साझा प्रेस वक्तव्य जारी किया गया। संयुक्त बयान के दौरान पीएम ने कहा, ‘मैंने पहले भी कहा है, यह युद्ध का समय नहीं है, हम युद्ध के मैदान में समस्याओं का समाधान नहीं खोज पाएंगे। चाहे वह कहीं भी हो, निर्दोष लोगों की हत्या अस्वीकार्य है। भारत और ऑस्ट्रिया संवाद और कूटनीति पर जोर देते हैं, और इसके लिए हम साथ मिलकर कोई भी मदद देने के लिए तैयार हैं।’

बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी और चांसलर नेहमर का भारत और ऑस्ट्रिया के व्यापारिक नेताओं को संबोधन का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री ने मॉस्को के बाद वियना में भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी बातचीत करेंगे।

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!