ANN Hindi

प्रधानमंत्री को ऑर्डर ऑफ मकारियोस III का ग्रैंड क्रॉस प्रदान किया गया

साइप्रस के राष्ट्रपति महामहिम निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को साइप्रस का सम्मान – “ग्रांड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मैकारियोस III” प्रदान किया।

1.4 अरब भारतीयों की ओर से सम्मान स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री ने साइप्रस के राष्ट्रपति, सरकार और लोगों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने यह पुरस्कार भारत और साइप्रस के बीच लंबे समय से चले आ रहे मधुर संबंधों को समर्पित किया, जो साझा मूल्यों और आपसी विश्वास पर आधारित हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह पुरस्कार भारत के “वसुधैव कुटुम्बकम” या “विश्व एक परिवार है” के सदियों पुराने दर्शन की मान्यता है, जो वैश्विक शांति और प्रगति के लिए इसके दृष्टिकोण का मार्गदर्शन करता है।

प्रधानमंत्री ने इस सम्मान को भारत और साइप्रस के बीच साझेदारी को मजबूत करने और विविधता लाने की नई प्रतिबद्धता के रूप में स्वीकार किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह पुरस्कार शांति, सुरक्षा, संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और समृद्धि के लिए दोनों देशों की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

*****

एमजेएसपी/एसआर

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!