प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि डॉ. सिंह ने सार्वजनिक जीवन में कई वर्ष व्यतीत किए और राष्ट्र की सेवा समर्पण भाव से की।
X पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने साझा किया:
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में कई वर्ष व्यतीत किए और राष्ट्र की सेवा में पूर्ण समर्पण भाव दिखाया।

