ANN Hindi

अप्रैल-जून, 2025 में मॉयल ने नई ऊंचाइयों को छुआ

स्थापना केबाद से रिकॉर्ड तिमाही उत्पादन किया

अपनी मजबूत वृद्धि दर को जारी रखते हुए, मॉयल ने जून में 1.68 लाख टन मैंगनीज अयस्क का अब तक का सबसे अधिक उत्पादन दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 2% अधिक है।

अप्रैल-जून, 2025 की अवधि के दौरान भी, मॉयल ने निम्नलिखित उल्लेखनीय उपलब्धियाँ दर्ज की हैं:

• 5.02 लाख टन का अब तक का सर्वश्रेष्ठ तिमाही उत्पादन, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 6.8% अधिक है।

• 34,900 मीटर की अब तक की सर्वश्रेष्ठ प्रथम तिमाही अन्वेषीकोर ड्रिलिंग, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 16.2% अधिक है।

परिणामों पर संतोष व्यक्त करते हुए, मॉयल के अध्यक्ष सहप्रबंध निदेशक श्री अजित कुमार सक्सेना ने कहा कि अप्रैल-जून, 2025 में कंपनी का शानदार प्रदर्शन इसकी मजबूत बुनियादी इरादों और निरंतर विकास की संभावना को प्रदर्शित करता है।

****

टीपीजे/एनजे

(रिलीज़ आईडी: 2141734)

इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English Urdu
Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!