ANN Hindi

मणिपुर में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें तेज, कई MLA पहुंचे दिल्ली; CM बीरेन सिंह बोले- ‘विधायकों के साथ बैठक में…’

बीरेन सिंह ने कहा, “ऐसी अफवाह फैलाई जा रही है कि विधायक केंद्रीय नेतृत्व से मेरा इस्तीफा मांगने गए हैं. इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है. ये बातें निहित स्वार्थी समूहों की ओर से फैलाई जा रही हैं.”

इंफाल:पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर (Manipur Violence) में पिछले साल हुई जातीय हिंसा के बाद से समय-समय पर हिंसक घटनाएं सामने आती रहती हैं. हिंसा को लेकर सीएम एन बीरेन सिंह (N Biren Singh) पर भी सवाल उठते रहे हैं. विपक्ष कई बार उनके इस्तीफे की मांग कर चुका है. हिंसा प्रभावित राज्य में अब संभावित नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज हैं. ऐसी चर्चा है कि बीरेन सिंह सरकार के कुछ विधायक सीएम पद से उनका इस्तीफा मांगने के लिए नई दिल्ली गए हैं. हालांकि, सिंह ने इन अटकलों को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि निहित स्वार्थों के कारण कुछ लोग ऐसी अफवाहें फैला रहे हैं.

सीएम बीरेन सिंह ने शुक्रवार को स्वीकार किया है कि उनकी पार्टी और सहयोगी दलों के कुछ विधायक दिल्ली गए हैं. उन्होंने दावा किया कि ये विधायक मणिपुर में जातीय हिंसा के प्रभावी ढंग से समाधान के लिए BJP नेतृत्व और केंद्रीय नेताओं से मिलने गए हैं.

जातीय विभाजन की खाई को पाटने के लिए दोनों समुदायों से करेंगे बात: मणिपुर पर मीटिंग के बाद बोले अमित शाह

बीरेन सिंह ने कहा, “ऐसी अफवाह फैलाई जा रही है कि विधायक केंद्रीय नेतृत्व से मेरा इस्तीफा मांगने गए हैं. इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है. ये बातें निहित स्वार्थी समूहों की ओर से फैलाई जा रही हैं.”

मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह ने कहा, “मैंने गुरुवार को विधायकों के साथ बैठक की थी. इसमें ये फैसला लिया गया कि मणिपुर में स्थायी शांति बहाली के लिए एक मेमोरेंडम सौंपा जाएगा. साथ ही लोकसभा चुनाव में NDA की जीत के लिए कुछ विधायक दिल्ली जाकर केंद्रीय नेताओं से एक शिष्टाचार मुलाकात करेंगे.”

मणिपुर में नेशनल हाईवे पर कथित उत्पीड़न और अवैध ‘कर’ वसूली के खिलाफ छात्र संगठन का “असहयोग आंदोलन”

बीरेन सिंह ने कहा, “हमने तय किया है कि केंद्रीय नेताओं से मिलने के लिए एक छोटी कमिटी बनाई जाएगी. मेमोरेंडम पर NDA के करीब 34 विधायकों ने साइन किए थे.”

मणिपुर के सीएम ने कहा, “बैठक में विधायकों ने मणिपुर मुद्दे को सुलझाने के संकल्प के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री गृह मंत्री अमित शाह के प्रयासों की सराहना की है. अमित शाह ने शांति बहाली के लिए अलग-अलग एजेंसियों के साथ बैठक भी शुरू कर दी है.”

संसद में इन 2 नेताओं से राहुल गांधी ने खासतौर पर क्‍यों मिलाया हाथ?

मणिपुर में 3 मई 2023 को जातीय हिंसा भड़की थी. हिंसा में 200 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. मणिपुर हाईकोर्ट ने 27 मार्च 2023 के मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (ST) सूची में शामिल करने पर विचार करने का आदेश दिया था. इसी निर्देश के बाद मणिपुर में जातीय हिंसा भड़क उठी थी.

हालांकि, बाद में हाईकोर्ट ने अपना आदेश रद्द कर दिया. जस्टिस गोलमेई गैफुलशिलु की बेंच ने आदेश से एक पैराग्राफ को हटाते हुए कहा कि यह सुप्रीम कोर्ट की कॉन्स्टिट्यूशनल बेंच के रुख के खिलाफ था.

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चीन का जियांग्सू प्रांत एआई औद्योगिक विकास को बढ़ावा दे रहा है, वहीं शी जिनपिंग ने प्रांत से नेतृत्व करने का आग्रह किया है।एक व्यक्ति 26 जुलाई, 2025 को शंघाई, चीन में आयोजित विश्व कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन में भाग लेने गया। रॉयटर्स/गो नाकामुरा/फाइल फोटो। लाइसेंसिंग अधिकार खरीदें।नया टैब खुलता है बीजिंग, 7 मार्च (रॉयटर्स) – चीन के पूर्वी आर्थिक महाशक्ति जियांग्सू के सरकारी अधिकारियों ने शनिवार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बुनियादी ढांचे के विस्तार और विनिर्माण को उन्नत करने की योजनाओं पर प्रकाश डाला, राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा प्रांत से प्रौद्योगिकी संचालित विकास में अग्रणी भूमिका निभाने का आग्रह करने के बाद । जियांगसू चीन की दूसरी सबसे बड़ी प्रांतीय अर्थव्यवस्था है और इसके सबसे महत्वपूर्ण विनिर्माण और निर्यात केंद्रों में से एक है। रॉयटर्स ईरान ब्रीफिंग न्यूज़लेटर आपको ईरान युद्ध के नवीनतम घटनाक्रमों और विश्लेषणों से अवगत कराता है। यहां साइन अप करें । इस प्रांत ने 2025 में लगभग 14 ट्रिलियन युआन (2 ट्रिलियन डॉलर) का उत्पादन किया, जिससे इसकी अर्थव्यवस्था स्पेन जैसे देशों से बड़ी हो गई और पश्चिम के साथ बढ़ते भू-राजनीतिक और व्यापारिक तनाव के बीच विकास और औद्योगिक प्रतिस्पर्धा को बनाए रखने के लिए बीजिंग के प्रयासों में यह केंद्रीय भूमिका निभाती है। विज्ञापन · जारी रखने के लिए स्क्रॉल करें • जियांग्सू प्रांत के गवर्नर लियू शियाओताओ, जो चीन की राष्ट्रीय जन कांग्रेस में प्रांत के प्रतिनिधिमंडल के नेता हैं, ने शनिवार को कहा कि प्रांत में 1,500 से अधिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता कंपनियां हैं और कंप्यूटिंग क्षमता में देश भर में दूसरे स्थान पर है, जिसमें 66 बड़े एआई मॉडल और 283 एल्गोरिदम नियामकों के साथ पंजीकृत हैं। • परिवहन क्षेत्र के अधिकारी वू योंगहोंग ने कहा कि जियांग्सू “एआई प्लस” परिवहन पहलों को और गहरा करेगा, और बुनियादी ढांचे के प्रबंधन और लॉजिस्टिक्स सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एआई का उपयोग करते हुए लगभग 50 प्रायोगिक अनुप्रयोग विकसित करेगा। जियांग्सू के यांग्ज़ोऊ के मेयर झेंग हैताओ ने कहा कि एआई को पहले से ही स्थानीय विनिर्माण क्षेत्र में लागू किया जा रहा है, जिसमें ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स और पर्यावरण उपकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में 186 स्मार्ट उत्पादन लाइनें स्थापित की गई हैं। विज्ञापन · जारी रखने के लिए स्क्रॉल करें • झेंग ने कहा कि यांग्ज़ोऊ कंपनियों को आकर्षित करने और स्थानीय एआई इकोसिस्टम बनाने के लिए कंप्यूटिंग सब्सिडी और एआई टैलेंट प्रोग्राम सहित कई प्रोत्साहन योजनाएँ शुरू कर रहा है। • राष्ट्रपति शी स्वयं जियांग्सू प्रतिनिधिमंडल के प्रतिनिधि हैं और नियमित रूप से इसकी चर्चाओं में भाग लेते हैं। गुरुवार को जियांग्सू के सांसदों से बात करते हुए, उन्होंने प्रांत से तकनीकी नवाचार द्वारा संचालित आर्थिक विकास के लिए बीजिंग द्वारा प्रयुक्त “नई गुणवत्तापूर्ण उत्पादक शक्तियों” के विकास में देश का नेतृत्व करने का आग्रह किया। • शी जिनपिंग की टिप्पणियों को गुरुवार को चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना में और भी बल मिला, जिसमें एआई का 50 से अधिक बार उल्लेख किया गया और इसमें चीन की अर्थव्यवस्था और समाज में इस तकनीक को समाहित करने के उद्देश्य से एक विस्तृत “एआई प्लस” कार्य योजना शामिल की गई। • चीन की राष्ट्रीय जन कांग्रेस में प्रांतीय और क्षेत्रीय प्रतिनिधिमंडलों से लगभग 3,000 प्रतिनिधि भाग लेते हैं, जिनमें अधिकारी, कार्यपालिका, शिक्षाविद और श्रमिक शामिल होते हैं। ये प्रतिनिधि बीजिंग में वार्षिक संसदीय सत्र के दौरान कानून और नीतिगत प्राथमिकताओं पर चर्चा करते हैं और उन्हें पारित करते हैं।

Read More »
error: Content is protected !!

More Interesting News