ANN Hindi

अमेरिका के जंगल में फिर दिखा महामानव! कैंपिंग कर रहे लड़कों ने देखा चमकती आंखों वाला 5 फीट लंबा जीव और फिर…

भले ही इन जीवों के होने का कोई औपचारिक प्रमाण न हो लेकिन गाहे-बगाहे ये अपनी आहट से अपने अस्तित्व का प्रमाण देते रहते हैं. ऐसा ही एक जीव है बिगफुट (Bigfoot) या सस्क्वाच.

अब भी पृथ्वी पर ऐसे कई प्राणियों का अस्तित्व है, जिनके बारे में हमने सिर्फ किस्से कहानियों में सुना है. भले ही इन जीवों के होने का कोई औपचारिक प्रमाण न हो लेकिन गाहे-बगाहे ये अपनी आहट से अपने अस्तित्व का प्रमाण देते रहते हैं. ऐसा ही एक जीव है बिगफुट (Bigfoot) या सस्क्वाच. हाल में यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका में कुछ किशोरों ने बिगफुट को देखने का दावा किया, जिसके बाद सनसनी फैल गई.

न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक असामान्य घटना में, संयुक्त राज्य अमेरिका में किशोरों के एक समूह ने दावा किया कि उन्होंने ‘चमकती आंखों’ वाले बिगफुट जैसे प्राणी को देखा. नैचिटोचेस पैरिश शेरिफ के कार्यालय ने बताया कि दक्षिणी लुइसियाना के होउमा से हाल ही में हाई स्कूल पास हुए छात्र बैटन रूज से लगभग 100 मील उत्तर-पश्चिम में किसाची राष्ट्रीय वन में कैंपिंग कर रहे थे, जब उन्होंने इस विशालकाय जीव को देखा.

कैसे दिखते हैं बिगफुट

सस्क्वाच, या बिगफुट, एक बड़ा और बालों वाला मानव जैसा प्राणी माना जाता है. ऐसा कहा जाता है कि यह उत्तर-पश्चिमी संयुक्त राज्य अमेरिका और पश्चिमी कनाडा में मौजूद है. हालांकि, बिगफुट के अस्तित्व का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है.

किशोरों ने कहा कि उन्होंने एक बड़े जानवर को देखा जो दक्षिणी नैचिटोचेस पैरिश में बैक बोन ट्रेल से लगभग डेढ़ मील दूर कैंप लगाने के कुछ समय नजर आया. शेरिफ़ के ऑफिस के अनुसार, 28 जून को रात करीब 9:20 बजे ग्रुप के एक सदस्य ने कथित तौर पर “एक गुर्राहट सुनी और एक जानवर जैसा कुछ देखा जिसकी आंखें चमक रही थीं और जो लगभग 5 फीट लंबा था”. ग्रुप के सदस्य जिनकी उम्र 17 से 18 वर्ष के बीच थी, ने आपातकालीन हेल्पलाइन 911 पर डायल किया.

जांच में नहीं मिला कोई प्रमाण

पुलिस कैंपसाइट पर पहुंची और किशोरों को सुरक्षित निकाला. शेरिफ़ के कार्यालय के अनुसार, जांचकर्ताओं ने गहन जांच की, लेकिन “चमकती आंखों और 5 फ़ीट लंबे खड़े होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि का पता लगाने में असमर्थ रहे.”

पहले भी हुई है ऐसी घटनाएं

यह पहली बार नहीं है जब ऐसी घटना की सूचना दी गई है. पिछले साल अक्टूबर में, एक जोड़े ने कहा कि उन्होंने कैमरे पर सबूत कैद किया है कि ‘सस्क्वाच’ या ‘बिगफुट’ असली है. इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया जिसमें एक विचित्र दिखने वाला प्राणी आराम करने के लिए बैठने से पहले पहाड़ के किनारे घूमता हुआ दिखाई दिया. वायरल क्लिप ने अटकलों को हवा दी.

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चीन का जियांग्सू प्रांत एआई औद्योगिक विकास को बढ़ावा दे रहा है, वहीं शी जिनपिंग ने प्रांत से नेतृत्व करने का आग्रह किया है।एक व्यक्ति 26 जुलाई, 2025 को शंघाई, चीन में आयोजित विश्व कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन में भाग लेने गया। रॉयटर्स/गो नाकामुरा/फाइल फोटो। लाइसेंसिंग अधिकार खरीदें।नया टैब खुलता है बीजिंग, 7 मार्च (रॉयटर्स) – चीन के पूर्वी आर्थिक महाशक्ति जियांग्सू के सरकारी अधिकारियों ने शनिवार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बुनियादी ढांचे के विस्तार और विनिर्माण को उन्नत करने की योजनाओं पर प्रकाश डाला, राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा प्रांत से प्रौद्योगिकी संचालित विकास में अग्रणी भूमिका निभाने का आग्रह करने के बाद । जियांगसू चीन की दूसरी सबसे बड़ी प्रांतीय अर्थव्यवस्था है और इसके सबसे महत्वपूर्ण विनिर्माण और निर्यात केंद्रों में से एक है। रॉयटर्स ईरान ब्रीफिंग न्यूज़लेटर आपको ईरान युद्ध के नवीनतम घटनाक्रमों और विश्लेषणों से अवगत कराता है। यहां साइन अप करें । इस प्रांत ने 2025 में लगभग 14 ट्रिलियन युआन (2 ट्रिलियन डॉलर) का उत्पादन किया, जिससे इसकी अर्थव्यवस्था स्पेन जैसे देशों से बड़ी हो गई और पश्चिम के साथ बढ़ते भू-राजनीतिक और व्यापारिक तनाव के बीच विकास और औद्योगिक प्रतिस्पर्धा को बनाए रखने के लिए बीजिंग के प्रयासों में यह केंद्रीय भूमिका निभाती है। विज्ञापन · जारी रखने के लिए स्क्रॉल करें • जियांग्सू प्रांत के गवर्नर लियू शियाओताओ, जो चीन की राष्ट्रीय जन कांग्रेस में प्रांत के प्रतिनिधिमंडल के नेता हैं, ने शनिवार को कहा कि प्रांत में 1,500 से अधिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता कंपनियां हैं और कंप्यूटिंग क्षमता में देश भर में दूसरे स्थान पर है, जिसमें 66 बड़े एआई मॉडल और 283 एल्गोरिदम नियामकों के साथ पंजीकृत हैं। • परिवहन क्षेत्र के अधिकारी वू योंगहोंग ने कहा कि जियांग्सू “एआई प्लस” परिवहन पहलों को और गहरा करेगा, और बुनियादी ढांचे के प्रबंधन और लॉजिस्टिक्स सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एआई का उपयोग करते हुए लगभग 50 प्रायोगिक अनुप्रयोग विकसित करेगा। जियांग्सू के यांग्ज़ोऊ के मेयर झेंग हैताओ ने कहा कि एआई को पहले से ही स्थानीय विनिर्माण क्षेत्र में लागू किया जा रहा है, जिसमें ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स और पर्यावरण उपकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में 186 स्मार्ट उत्पादन लाइनें स्थापित की गई हैं। विज्ञापन · जारी रखने के लिए स्क्रॉल करें • झेंग ने कहा कि यांग्ज़ोऊ कंपनियों को आकर्षित करने और स्थानीय एआई इकोसिस्टम बनाने के लिए कंप्यूटिंग सब्सिडी और एआई टैलेंट प्रोग्राम सहित कई प्रोत्साहन योजनाएँ शुरू कर रहा है। • राष्ट्रपति शी स्वयं जियांग्सू प्रतिनिधिमंडल के प्रतिनिधि हैं और नियमित रूप से इसकी चर्चाओं में भाग लेते हैं। गुरुवार को जियांग्सू के सांसदों से बात करते हुए, उन्होंने प्रांत से तकनीकी नवाचार द्वारा संचालित आर्थिक विकास के लिए बीजिंग द्वारा प्रयुक्त “नई गुणवत्तापूर्ण उत्पादक शक्तियों” के विकास में देश का नेतृत्व करने का आग्रह किया। • शी जिनपिंग की टिप्पणियों को गुरुवार को चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना में और भी बल मिला, जिसमें एआई का 50 से अधिक बार उल्लेख किया गया और इसमें चीन की अर्थव्यवस्था और समाज में इस तकनीक को समाहित करने के उद्देश्य से एक विस्तृत “एआई प्लस” कार्य योजना शामिल की गई। • चीन की राष्ट्रीय जन कांग्रेस में प्रांतीय और क्षेत्रीय प्रतिनिधिमंडलों से लगभग 3,000 प्रतिनिधि भाग लेते हैं, जिनमें अधिकारी, कार्यपालिका, शिक्षाविद और श्रमिक शामिल होते हैं। ये प्रतिनिधि बीजिंग में वार्षिक संसदीय सत्र के दौरान कानून और नीतिगत प्राथमिकताओं पर चर्चा करते हैं और उन्हें पारित करते हैं।

Read More »
error: Content is protected !!