banner
Friday, September 18, 2026
Home » आत्मनिर्भर भारत: भारतीय सेना के लिए 47 टी-72 ब्रिज लेइंग टैंकों के लिए हैवी व्हीकल्स फैक्ट्री, एवीएनएल के साथ 1,561 करोड़ रुपये का अनुबंध किया गया

आत्मनिर्भर भारत: भारतीय सेना के लिए 47 टी-72 ब्रिज लेइंग टैंकों के लिए हैवी व्हीकल्स फैक्ट्री, एवीएनएल के साथ 1,561 करोड़ रुपये का अनुबंध किया गया

by admin
0 comments

रक्षा मंत्रालय (एमओडी) ने भारतीय सेना के लिए 47 टैंक-72 ब्रिज लेइंग टैंक (बीएलटी) की खरीद के लिए आर्मर्ड व्हीकल निगम लिमिटेड की इकाई हैवी व्हीकल फैक्ट्री के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसकी कुल लागत 1,560.52 करोड़ रुपये है। 21 जनवरी, 2025 को नई दिल्ली में रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में रक्षा मंत्रालय और एचवीएफ/एवीएनएल के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

बीएलटी एक महत्वपूर्ण उपकरण है जिसका उपयोग मशीनीकृत बलों द्वारा आक्रामक/रक्षात्मक अभियानों के दौरान पुलों को लॉन्च करने के लिए किया जाता है। यह टैंक और बख्तरबंद वाहनों के बेड़े को अभिन्न पुल बनाने की क्षमता प्रदान करता है, जिससे युद्ध के मैदान में गतिशीलता और आक्रामक क्षमता बढ़ती है। वर्तमान मामला एक खरीद (भारतीय-स्वदेशी रूप से डिजाइन, विकसित और निर्मित) होने से रक्षा में मेक-इन-इंडिया पहल को बढ़ावा मिलेगा। यह परियोजना समग्र अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने और देश में रोजगार के अवसरों को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

वीके/सैवी

banner

You may also like

Leave a Comment