ANN Hindi

ऑस्ट्रिया में वंदे मातरम की धुन के साथ हुआ पीएम मोदी का जोरदार स्वागत, VIDEO देखें

41 सालों में यह पहली बार है कि भारतीय प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रिया का दौरा किया है. इससे पहले 1983 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ऑस्ट्रिया का दौरा किया था.

नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तड़के सुबह ऑस्ट्रिया पहुंचे थे. इससे पहले वह दो दिन के लिए रूस में थे. ऑस्ट्रियन आर्टिस्ट ने होटल में पीएम मोदी का स्वागत वंदे मातरम गाते हुए किया. प्रधानमंत्री मोदी वियना के होटल रिट्ज-कार्लटन पहुंचे और होटल में भारतीय समुदाय के सदस्यों ने उनका स्वागत किया. होटल पहुंचने पर ऑस्ट्रियाई कलाकारों ने उनके स्वागत में वंदे मातरम गाया.

41 सालों में यह पहली बार है कि भारतीय प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रिया का दौरा किया है. इससे पहले 1983 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ऑस्ट्रिया का दौरा किया था. प्रधानमंत्री मोदी ने वियना पहुंचने की घोषणा करते हुए एक्स पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें इस यात्रा को उन्होंने “स्पेशल” बताया.

इसके अलावा, उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान नियोजित विभिन्न कार्यक्रमों के प्रति उत्साह व्यक्त किया, जिनमें उच्च स्तरीय वार्ताएं और ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर तथा ऑस्ट्रिया में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत शामिल है. प्रधानमंत्री और चांसलर, ऑस्ट्रिया और भारत के व्यापारिक नेताओं को भी संबोधित करेंगे.

ऑस्ट्रिया की अपनी यात्रा से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को कहा कि लोकतंत्र, स्वतंत्रता और कानून के शासन के साझा मूल्य वह आधार हैं जिन पर दोनों देश और अधिक घनिष्ठ साझेदारी का निर्माण करेंगे. पीएम मोदी का यह रिमार्क ऑस्ट्रियन चांसलर के एक्स पर किए गए एक पोस्ट के बाद आया है. इस पोस्ट में ऑस्ट्रियाई चांसलर नेहामर ने लिखा, “मैं अगले हफ्ते वियना में विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत करने के लिए बहुत उत्सुक हूं. यह यात्रा एक विशेष सम्मान है क्योंकि यह 40 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है और हम भारत के साथ राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं.”

पीएम मोदी ने उनके इस पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा, आपका शुक्रिया चांसलर कार्ल नेहामर. “इस ऐतिहासिक अवसर पर ऑस्ट्रिया की यात्रा करना वास्तव में सम्मान की बात है. मैं हमारे देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने और सहयोग के नए रास्ते तलाशने पर हमारी चर्चाओं का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं. लोकतंत्र, स्वतंत्रता और कानून के शासन के साझा मूल्य वह आधार हैं जिस पर हम एक और करीबी साझेदारी का निर्माण करेंगे.”

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चीन का जियांग्सू प्रांत एआई औद्योगिक विकास को बढ़ावा दे रहा है, वहीं शी जिनपिंग ने प्रांत से नेतृत्व करने का आग्रह किया है।एक व्यक्ति 26 जुलाई, 2025 को शंघाई, चीन में आयोजित विश्व कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन में भाग लेने गया। रॉयटर्स/गो नाकामुरा/फाइल फोटो। लाइसेंसिंग अधिकार खरीदें।नया टैब खुलता है बीजिंग, 7 मार्च (रॉयटर्स) – चीन के पूर्वी आर्थिक महाशक्ति जियांग्सू के सरकारी अधिकारियों ने शनिवार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बुनियादी ढांचे के विस्तार और विनिर्माण को उन्नत करने की योजनाओं पर प्रकाश डाला, राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा प्रांत से प्रौद्योगिकी संचालित विकास में अग्रणी भूमिका निभाने का आग्रह करने के बाद । जियांगसू चीन की दूसरी सबसे बड़ी प्रांतीय अर्थव्यवस्था है और इसके सबसे महत्वपूर्ण विनिर्माण और निर्यात केंद्रों में से एक है। रॉयटर्स ईरान ब्रीफिंग न्यूज़लेटर आपको ईरान युद्ध के नवीनतम घटनाक्रमों और विश्लेषणों से अवगत कराता है। यहां साइन अप करें । इस प्रांत ने 2025 में लगभग 14 ट्रिलियन युआन (2 ट्रिलियन डॉलर) का उत्पादन किया, जिससे इसकी अर्थव्यवस्था स्पेन जैसे देशों से बड़ी हो गई और पश्चिम के साथ बढ़ते भू-राजनीतिक और व्यापारिक तनाव के बीच विकास और औद्योगिक प्रतिस्पर्धा को बनाए रखने के लिए बीजिंग के प्रयासों में यह केंद्रीय भूमिका निभाती है। विज्ञापन · जारी रखने के लिए स्क्रॉल करें • जियांग्सू प्रांत के गवर्नर लियू शियाओताओ, जो चीन की राष्ट्रीय जन कांग्रेस में प्रांत के प्रतिनिधिमंडल के नेता हैं, ने शनिवार को कहा कि प्रांत में 1,500 से अधिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता कंपनियां हैं और कंप्यूटिंग क्षमता में देश भर में दूसरे स्थान पर है, जिसमें 66 बड़े एआई मॉडल और 283 एल्गोरिदम नियामकों के साथ पंजीकृत हैं। • परिवहन क्षेत्र के अधिकारी वू योंगहोंग ने कहा कि जियांग्सू “एआई प्लस” परिवहन पहलों को और गहरा करेगा, और बुनियादी ढांचे के प्रबंधन और लॉजिस्टिक्स सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एआई का उपयोग करते हुए लगभग 50 प्रायोगिक अनुप्रयोग विकसित करेगा। जियांग्सू के यांग्ज़ोऊ के मेयर झेंग हैताओ ने कहा कि एआई को पहले से ही स्थानीय विनिर्माण क्षेत्र में लागू किया जा रहा है, जिसमें ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स और पर्यावरण उपकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में 186 स्मार्ट उत्पादन लाइनें स्थापित की गई हैं। विज्ञापन · जारी रखने के लिए स्क्रॉल करें • झेंग ने कहा कि यांग्ज़ोऊ कंपनियों को आकर्षित करने और स्थानीय एआई इकोसिस्टम बनाने के लिए कंप्यूटिंग सब्सिडी और एआई टैलेंट प्रोग्राम सहित कई प्रोत्साहन योजनाएँ शुरू कर रहा है। • राष्ट्रपति शी स्वयं जियांग्सू प्रतिनिधिमंडल के प्रतिनिधि हैं और नियमित रूप से इसकी चर्चाओं में भाग लेते हैं। गुरुवार को जियांग्सू के सांसदों से बात करते हुए, उन्होंने प्रांत से तकनीकी नवाचार द्वारा संचालित आर्थिक विकास के लिए बीजिंग द्वारा प्रयुक्त “नई गुणवत्तापूर्ण उत्पादक शक्तियों” के विकास में देश का नेतृत्व करने का आग्रह किया। • शी जिनपिंग की टिप्पणियों को गुरुवार को चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना में और भी बल मिला, जिसमें एआई का 50 से अधिक बार उल्लेख किया गया और इसमें चीन की अर्थव्यवस्था और समाज में इस तकनीक को समाहित करने के उद्देश्य से एक विस्तृत “एआई प्लस” कार्य योजना शामिल की गई। • चीन की राष्ट्रीय जन कांग्रेस में प्रांतीय और क्षेत्रीय प्रतिनिधिमंडलों से लगभग 3,000 प्रतिनिधि भाग लेते हैं, जिनमें अधिकारी, कार्यपालिका, शिक्षाविद और श्रमिक शामिल होते हैं। ये प्रतिनिधि बीजिंग में वार्षिक संसदीय सत्र के दौरान कानून और नीतिगत प्राथमिकताओं पर चर्चा करते हैं और उन्हें पारित करते हैं।

Read More »
error: Content is protected !!