ANN Hindi

कई टिकट काटे, कई समीकरण साधे… हरियाणा बीजेपी की 67 वाली लिस्ट में छिपे हैं कई संदेश

हरियाणा में उम्मीदवारों की पहली लिस्ट (Haryana BJP Candidate List) जारी करने से पहले बीजेपी ने बहुत ही मंथन किया, तब जाकर नामों पर मुहर लगाई है. 67 उम्मीदवारों को टिकट देने के पीछे की रणनीति समझिए|

हरियाणा में 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election 2024) के लिए बीजेपी ने पहली लिस्ट में 67 उम्मीदवारों को टिकट (Haryana BJP List) दिया है. टिकट देने से पहले पार्टी ने काफी मंथन किया, तब जाकर नामों पर मुहर लग सकी. बीजेपी ने कई मौजूदा विधायकों और मंत्रियों के टिकट काटे और कई समीकरण साधे, तब जाकर उम्मीदवारों के नाम तय हो सके.  बीजेपी की इस लिस्ट में कई संदेश छिपे हुए हैं.

विधायकों-मंत्रियों पर भरोसा– BJP ने 17 विधायकों और 8 मंत्रियों पर फिर से भरोसा जताया है. CM नायब सिंह सैनी को कुरूक्षेत्र की लाडवा, अंबाला कैंट सीट से अनिल विज, ज्ञान चंद गुप्ता को पंचकुला, कंवर पाल गुर्जर को जगाधरी, सुनीता दुग्गल को रतिया, भव्य बिश्नोई को आदमपुर, तेजपाल तंवर को सोहना से टिकट दिया है.

जातीय समीकरण साधने की कोशिश– बीजेपी ने पहली लिस्ट में जातीय समीकरण पर पूरा ध्यान दिया है. यही वजह है कि जाट समुदाय के 13 उम्मीदवार, ओबीसी के 9 उम्मीदवार, दलित समुदाय के 13 प्रत्याशियों  और वैश्य समुदाय के 5 उम्मीदवार और 9 ब्राह्मण उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारा है.

नेताओं के बच्चों को टिकट– बीजेपी कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई, विनोद शर्मा की पत्नी शक्ति रानी शर्मा, सतपाल सांगवान के बेटे सुनील सांगवान, करतार भड़ाना के बेटे मनमोहन भड़ाना, राव इंद्रजीत की बेटी आरती राव और किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी को चुनावी मैदान में उतारने जा रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

महिला उम्मीदवारों पर दांव– बीजेपी ने पहली लिस्ट में 8 महिलाओं पर दांव लगाया है. आरती सिंह राव, मंजू हुड्डा, श्रुति चौधरी, रेनू डाबला, शक्ति रानी शर्मा, सुनीता दुग्गल, संतोष सरवन, कमलेश ढांडा को टिकट देकर बीजेपी ने महिला वोटर्स को साधने की पूरी कोशिश की है.

दलबदलुओं को मौका– राज्यसभा के लिए चुनी गई सांसद किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी को तोशाम से टिकट दिया है. वहीं जेजेपी के तीन पूर्व विधायकों को भी टिकट दिया गया है. सफीदो से विधायक रामकुमार गौतम, उकलाना से अनूप धानक,  टोहना से देवेंद्र बबली  को उम्मीदवार बनाया है.

Latest and Breaking News on NDTV

खिलाड़ी पर दांव– बीजेपी ने भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुडा को महम सीट से उम्मीदवार बनाया है. दीपक हरियाणा में डुबकी किंग के नाम से फेमस हैं. मैदान में अपने बेहतरीन कौशल से विरोधी टीम के चारों खाने चित करने वाले दीपक अब राजनीति में भी विरोधियों को परास्त करने के लिए तैयार हैं. दीपक को चुनावी मैदान में उतारकर बीजेपी ने खेल से प्यार करने वाले वर्ग को लुभाने की पूरी कोशिश की है.

सैनी वोटबैंक पर नजर– हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को बीजेपी ने कुरूक्षेत्र के लाडवा से उम्मीदवार बनाया है. पहले खबर थी कि उनको करनाल से भी टिकट दिया जाएगा. लाडवा सीट से चुनाव लड़वाने के पीछे एक बड़ी वजह वहां बड़ी तादात में सैनी वोटों का होना है. बीजेपी ने इस वोट बैंक को साधने के लिए नायब सैनी को लाडवा से टिकट दिया है.

असंतुष्टों को साधने की कोशिश– बीजेपी की पहली लिस्ट में हरियाणा सरकार में मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का दबदवा रहा. बेटी श्रुति चौधरी के साथ ही वह अपने चेहेतों को भी टिकट दिलवाने में कामयाब रहे. बेटी को तोशाम से उम्मीदवार बनाया है. श्रुति ने बागी तेवर दिखाते हुए पहले ही साफ कर दिया था कि अगर बीजेपी ने उनको टिकट नहीं दिया तो वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी. वहीं बादशाहपुर से राव नरबीर को टिकट दिया गया है.

67 की तस्वीर साफ, 22 की पिक्चर बाकी

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से 67 की तस्वीर तो साफ हो चुकी, लेकिन 22 सीटों पर अब भी सस्पेंस बाकी है. पंडूरी, सिरसा, महेंद्रगढ़, नारनौल, रोहतक समेत अन्य सीटों पर किसे उतारा जएगा, इस पर सबकी नजर है. आने वाले समय में ही इसकी तस्वीर साफ हो सकेगी.

Latest and Breaking News on NDTV

बीजेपी में टिकट बंटवारे से कई लोगों के चेहरों पर खुशी की लहर है तो कई ऐसे लोग भी हैं जो टिकट कटने से बिल्कुल भी खुश नहीं है. इसका उदाहरण आज देखने को मिला. रतिया से विधायक लक्ष्मण नापा और बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है.

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चीन का जियांग्सू प्रांत एआई औद्योगिक विकास को बढ़ावा दे रहा है, वहीं शी जिनपिंग ने प्रांत से नेतृत्व करने का आग्रह किया है।एक व्यक्ति 26 जुलाई, 2025 को शंघाई, चीन में आयोजित विश्व कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन में भाग लेने गया। रॉयटर्स/गो नाकामुरा/फाइल फोटो। लाइसेंसिंग अधिकार खरीदें।नया टैब खुलता है बीजिंग, 7 मार्च (रॉयटर्स) – चीन के पूर्वी आर्थिक महाशक्ति जियांग्सू के सरकारी अधिकारियों ने शनिवार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बुनियादी ढांचे के विस्तार और विनिर्माण को उन्नत करने की योजनाओं पर प्रकाश डाला, राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा प्रांत से प्रौद्योगिकी संचालित विकास में अग्रणी भूमिका निभाने का आग्रह करने के बाद । जियांगसू चीन की दूसरी सबसे बड़ी प्रांतीय अर्थव्यवस्था है और इसके सबसे महत्वपूर्ण विनिर्माण और निर्यात केंद्रों में से एक है। रॉयटर्स ईरान ब्रीफिंग न्यूज़लेटर आपको ईरान युद्ध के नवीनतम घटनाक्रमों और विश्लेषणों से अवगत कराता है। यहां साइन अप करें । इस प्रांत ने 2025 में लगभग 14 ट्रिलियन युआन (2 ट्रिलियन डॉलर) का उत्पादन किया, जिससे इसकी अर्थव्यवस्था स्पेन जैसे देशों से बड़ी हो गई और पश्चिम के साथ बढ़ते भू-राजनीतिक और व्यापारिक तनाव के बीच विकास और औद्योगिक प्रतिस्पर्धा को बनाए रखने के लिए बीजिंग के प्रयासों में यह केंद्रीय भूमिका निभाती है। विज्ञापन · जारी रखने के लिए स्क्रॉल करें • जियांग्सू प्रांत के गवर्नर लियू शियाओताओ, जो चीन की राष्ट्रीय जन कांग्रेस में प्रांत के प्रतिनिधिमंडल के नेता हैं, ने शनिवार को कहा कि प्रांत में 1,500 से अधिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता कंपनियां हैं और कंप्यूटिंग क्षमता में देश भर में दूसरे स्थान पर है, जिसमें 66 बड़े एआई मॉडल और 283 एल्गोरिदम नियामकों के साथ पंजीकृत हैं। • परिवहन क्षेत्र के अधिकारी वू योंगहोंग ने कहा कि जियांग्सू “एआई प्लस” परिवहन पहलों को और गहरा करेगा, और बुनियादी ढांचे के प्रबंधन और लॉजिस्टिक्स सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एआई का उपयोग करते हुए लगभग 50 प्रायोगिक अनुप्रयोग विकसित करेगा। जियांग्सू के यांग्ज़ोऊ के मेयर झेंग हैताओ ने कहा कि एआई को पहले से ही स्थानीय विनिर्माण क्षेत्र में लागू किया जा रहा है, जिसमें ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स और पर्यावरण उपकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में 186 स्मार्ट उत्पादन लाइनें स्थापित की गई हैं। विज्ञापन · जारी रखने के लिए स्क्रॉल करें • झेंग ने कहा कि यांग्ज़ोऊ कंपनियों को आकर्षित करने और स्थानीय एआई इकोसिस्टम बनाने के लिए कंप्यूटिंग सब्सिडी और एआई टैलेंट प्रोग्राम सहित कई प्रोत्साहन योजनाएँ शुरू कर रहा है। • राष्ट्रपति शी स्वयं जियांग्सू प्रतिनिधिमंडल के प्रतिनिधि हैं और नियमित रूप से इसकी चर्चाओं में भाग लेते हैं। गुरुवार को जियांग्सू के सांसदों से बात करते हुए, उन्होंने प्रांत से तकनीकी नवाचार द्वारा संचालित आर्थिक विकास के लिए बीजिंग द्वारा प्रयुक्त “नई गुणवत्तापूर्ण उत्पादक शक्तियों” के विकास में देश का नेतृत्व करने का आग्रह किया। • शी जिनपिंग की टिप्पणियों को गुरुवार को चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना में और भी बल मिला, जिसमें एआई का 50 से अधिक बार उल्लेख किया गया और इसमें चीन की अर्थव्यवस्था और समाज में इस तकनीक को समाहित करने के उद्देश्य से एक विस्तृत “एआई प्लस” कार्य योजना शामिल की गई। • चीन की राष्ट्रीय जन कांग्रेस में प्रांतीय और क्षेत्रीय प्रतिनिधिमंडलों से लगभग 3,000 प्रतिनिधि भाग लेते हैं, जिनमें अधिकारी, कार्यपालिका, शिक्षाविद और श्रमिक शामिल होते हैं। ये प्रतिनिधि बीजिंग में वार्षिक संसदीय सत्र के दौरान कानून और नीतिगत प्राथमिकताओं पर चर्चा करते हैं और उन्हें पारित करते हैं।

Read More »
error: Content is protected !!