ANN Hindi

बीआर चोपड़ा की महाभारत के अर्जुन का बदला लुक, 36 साल बाद जब बेटे की फिल्म के प्रीमियर में पहुंचे तो फैंस बोले- ओह माय गॉड

अगर आपने शाहरुख खान और काजोल की फिल्म कभी खुशी कभी गम देखी है तो आपको वो बच्चा जरूर याद होगा जो बहुत मासूमियत के साथ जन गण मन गाता है. वो बच्चा कोई और नहीं जिब्रान खान ही थे.

नई दिल्ली:

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म इश्क विश्क रिबाउंड भले ही कुछ खास कमाल नहीं कर सकी हो लेकिन इस फिल्म के कलाकारों का काम लोगों को खूब पसंद आ रहा है. फिल्म की थोड़ी बिखरी बिखरी सी कहानी को साधने का काम इन्हीं कलाकारों ने किया है. जिनमें जिबरान खान, रोहित सुरेश सराफ, नलिया ग्रेवाल और पश्मीना रोशन शामिल हैं. इन सबमें जिब्रान खान ऐसे एक्टर हैं जो बहुत कम एज से ही दर्शकों को एंटरटेन करते नजर आ रहे हैं. सिर्फ वही नहीं उनके पिता भी छोटे पर्दे पर बड़ी पहचान बना चुके हैं. यह और कोई नहीं बल्कि 1988 में बीआर चोपड़ा की महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले एक्टर अर्जुन फिरोज खान हैं, जिन्हें फैंस ने काफी पसंद किया है.

फिरोज खान 60 साल के हो चुके हैं. वहीं उन्हें बीआर चोपड़ा की महाभारत में अर्जुन के किरदार से 1988 से 1990 के दशक में खूब सफलता मिली थी. इतना ही नहीं एक्टर फिरोज खान के जैसा नाम होने पर बीआर चोपड़ा के कहने पर उन्होंने अपने नाम के आगे अर्जुन फिरोज खान रख लिया था. वह टीवी शो महाभारत के अलावा बॉलीवुड फिल्मों करण अर्जुन, स्वायम कृषि, जिगर, मेहंदी और अर्जुन देवा जैसी फिल्मों में विलेन के किरदार में नजर आ चुके हैं.

जिबरान खान की बात करें तो वह शाहरुख खान और काजोल की फिल्म कभी खुशी कभी गम में उनके बेटे बने थे. इसमें उन्हें काफी पसंद किया गया. वहीं हाल ही में जब वह फैमिली संग इश्क विश्क रिबाउंड के प्रीमियर पर पहुंचे तो फैंस की नजरें उन्हें छोड़कर पिता अर्जुन फिरोज खान पर पड़ गई. सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब रिएक्शन दिया. एक यूजर ने लिखा, ओह माय गॉड… ये तो महाभारत के अर्जुन के बेटा हैं ऑसम. दूसरे यूजर ने लिखा, पिता और बेटा दोनों काफी डैशिंग और हैंडसम हैं. तीसरे यूजर ने लिखा, अरे ये तो हमारे अर्जुन का बेटा है नाइस. चौथे यूजर ने लिखा, ओह माय गॉड मतलब पता ही नहीं था जिबरान उनके बेटे हैं.

जिबरान खान की लेटेस्ट फिल्म आई है. उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि इससे पहले बहुत सारे ऑडिशन दिए हैं. लेकिन फिल्म मिलने के बाद अब वो ये भूल जाना चाहते हैं कि उन्होंने कब किस फिल्म के लिए ऑडिशन दिया और सिर्फ काम पर फोकस करना चाहते हैं. जिब्रान खान का ये भी कहना है कि अगर आराम से बैठे रहेंगे तो काम नहीं मिलेगा. ऑडिशन देते रहेंगे तो दस में से दो काम तो मिलेंगे ही.

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चीन का जियांग्सू प्रांत एआई औद्योगिक विकास को बढ़ावा दे रहा है, वहीं शी जिनपिंग ने प्रांत से नेतृत्व करने का आग्रह किया है।एक व्यक्ति 26 जुलाई, 2025 को शंघाई, चीन में आयोजित विश्व कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन में भाग लेने गया। रॉयटर्स/गो नाकामुरा/फाइल फोटो। लाइसेंसिंग अधिकार खरीदें।नया टैब खुलता है बीजिंग, 7 मार्च (रॉयटर्स) – चीन के पूर्वी आर्थिक महाशक्ति जियांग्सू के सरकारी अधिकारियों ने शनिवार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बुनियादी ढांचे के विस्तार और विनिर्माण को उन्नत करने की योजनाओं पर प्रकाश डाला, राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा प्रांत से प्रौद्योगिकी संचालित विकास में अग्रणी भूमिका निभाने का आग्रह करने के बाद । जियांगसू चीन की दूसरी सबसे बड़ी प्रांतीय अर्थव्यवस्था है और इसके सबसे महत्वपूर्ण विनिर्माण और निर्यात केंद्रों में से एक है। रॉयटर्स ईरान ब्रीफिंग न्यूज़लेटर आपको ईरान युद्ध के नवीनतम घटनाक्रमों और विश्लेषणों से अवगत कराता है। यहां साइन अप करें । इस प्रांत ने 2025 में लगभग 14 ट्रिलियन युआन (2 ट्रिलियन डॉलर) का उत्पादन किया, जिससे इसकी अर्थव्यवस्था स्पेन जैसे देशों से बड़ी हो गई और पश्चिम के साथ बढ़ते भू-राजनीतिक और व्यापारिक तनाव के बीच विकास और औद्योगिक प्रतिस्पर्धा को बनाए रखने के लिए बीजिंग के प्रयासों में यह केंद्रीय भूमिका निभाती है। विज्ञापन · जारी रखने के लिए स्क्रॉल करें • जियांग्सू प्रांत के गवर्नर लियू शियाओताओ, जो चीन की राष्ट्रीय जन कांग्रेस में प्रांत के प्रतिनिधिमंडल के नेता हैं, ने शनिवार को कहा कि प्रांत में 1,500 से अधिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता कंपनियां हैं और कंप्यूटिंग क्षमता में देश भर में दूसरे स्थान पर है, जिसमें 66 बड़े एआई मॉडल और 283 एल्गोरिदम नियामकों के साथ पंजीकृत हैं। • परिवहन क्षेत्र के अधिकारी वू योंगहोंग ने कहा कि जियांग्सू “एआई प्लस” परिवहन पहलों को और गहरा करेगा, और बुनियादी ढांचे के प्रबंधन और लॉजिस्टिक्स सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एआई का उपयोग करते हुए लगभग 50 प्रायोगिक अनुप्रयोग विकसित करेगा। जियांग्सू के यांग्ज़ोऊ के मेयर झेंग हैताओ ने कहा कि एआई को पहले से ही स्थानीय विनिर्माण क्षेत्र में लागू किया जा रहा है, जिसमें ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स और पर्यावरण उपकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में 186 स्मार्ट उत्पादन लाइनें स्थापित की गई हैं। विज्ञापन · जारी रखने के लिए स्क्रॉल करें • झेंग ने कहा कि यांग्ज़ोऊ कंपनियों को आकर्षित करने और स्थानीय एआई इकोसिस्टम बनाने के लिए कंप्यूटिंग सब्सिडी और एआई टैलेंट प्रोग्राम सहित कई प्रोत्साहन योजनाएँ शुरू कर रहा है। • राष्ट्रपति शी स्वयं जियांग्सू प्रतिनिधिमंडल के प्रतिनिधि हैं और नियमित रूप से इसकी चर्चाओं में भाग लेते हैं। गुरुवार को जियांग्सू के सांसदों से बात करते हुए, उन्होंने प्रांत से तकनीकी नवाचार द्वारा संचालित आर्थिक विकास के लिए बीजिंग द्वारा प्रयुक्त “नई गुणवत्तापूर्ण उत्पादक शक्तियों” के विकास में देश का नेतृत्व करने का आग्रह किया। • शी जिनपिंग की टिप्पणियों को गुरुवार को चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना में और भी बल मिला, जिसमें एआई का 50 से अधिक बार उल्लेख किया गया और इसमें चीन की अर्थव्यवस्था और समाज में इस तकनीक को समाहित करने के उद्देश्य से एक विस्तृत “एआई प्लस” कार्य योजना शामिल की गई। • चीन की राष्ट्रीय जन कांग्रेस में प्रांतीय और क्षेत्रीय प्रतिनिधिमंडलों से लगभग 3,000 प्रतिनिधि भाग लेते हैं, जिनमें अधिकारी, कार्यपालिका, शिक्षाविद और श्रमिक शामिल होते हैं। ये प्रतिनिधि बीजिंग में वार्षिक संसदीय सत्र के दौरान कानून और नीतिगत प्राथमिकताओं पर चर्चा करते हैं और उन्हें पारित करते हैं।

Read More »
error: Content is protected !!

More Interesting News