ANN Hindi

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को बधाई के बहाने इशारे ही इशारे में क्या कह गए राहुल और अखिलेश

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को बधाई देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सरकार के पास राजनीतिक सत्ता है, लेकिन विपक्ष देश की आवाज का प्रतिनिधित्व करता है.इस बार विपक्ष देश की आवाज का प्रतिनिधित्व कर रहा है.

नई दिल्ली:

बीजेपी सांसद ओम बिरला 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष चुने गए हैं.लोकसभा में बुधवार को उनका चुनाव ध्वनि मत से हुआ. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी. नेता विपक्ष राहुल गांधी ने भी उन्होंने बधाई दी. बाद में नेता सदन और नेता विपक्ष ओम बिरला को लोकसभा अध्यक्ष के आसन तक लेकर गए.इसके बाद पीएम मोदी और नेता विपक्ष ने उन्हें लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी. इनके साथ-साथ अन्य नेताओं ने भी उन्हें बधाई दी. इस दौरान राहुल गांधी और अखिलेश यादव तंज कसते हुए भी नजर आए.

राहुल गांधी क्या बोले?

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को बधाई देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सरकार के पास राजनीतिक सत्ता है, लेकिन विपक्ष देश की आवाज का प्रतिनिधित्व करता है.इस बार विपक्ष देश की आवाज का प्रतिनिधित्व कर रहा है.उन्होंने कहा,”अध्यक्ष जी विपक्ष आपको आपके काम में मदद करेगा.हम चाहते हैं कि सदन ठीक से काम करे.उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण यह है कि विपक्ष को सदन में जनता की आवाज को उठाने दिया जाए.मुझे विश्वास है कि आप हमें अपनी आवाज और जनता की आवाज को उठाने का मौका देंगे.”

नेता विपक्ष ने कहा कि महत्वपूर्ण यह नहीं है कि सदन ठीक से चले, बल्कि महत्वपूर्ण यह है कि भारत की आवाज को कितना सुना जाता है.उन्होंने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाकर सदन चलाने का विचार बहुत ही अलोकतांत्रिक विचार है.यह कहते हुए राहुल गांधी ने 17वीं लोकसभा में संसद की सुरक्षा के मुद्दे पर संसद से 150 से अधिक सांसदों के निलंबन की तरफ इशारा किया.

राहुल गांधी ने कहा कि इस चुनाव में लोगों ने दिखाया है कि विपक्ष संविधान की रक्षा करे.मुझे पूरा विश्वास है कि आप विपक्ष को बोलने का मौका देकर, हमें भारत के लोगों की आवाज उठाने का मौका देकर आप संविधान की रक्षा करने का अपना कर्तव्य निभाएंगे.

क्या इशारा कर गए अखिलेश यादव

वहीं समाजवादी पार्टी के प्रमुख और कन्नौज के सांसद अखिलेश यादव वे ओम बिरला को बधाई देते हुए कहा,”प्रधानमंत्री जी और हमारे साथी नेता विपक्ष ने आपको बधाई दे चुके हैं. आपको पांच साल सदन चलाने का अनुभव रहा है.साथ ही आपको पुराने और नए दोनों सदन का अनुभव है.जिस पद पर आप बैठे हैं उससे कई गौरवशाली परंपराएं जुड़ी हुई हैं. हम सब यही मानते हैं कि बिना भेदभाव के आगे बढ़ेगा और लोकसभा अध्‍यक्ष के रूप में हर सांसद और हर दल को सम्‍मान देंगे. निष्‍पक्षता इस महान पद की महान जिम्‍मेदारी है.”

Latest and Breaking News on NDTV

उन्होंने कहा,”आप लोकतांत्रिक न्याय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में बैठे हैं.हम सबकी आपसे अपेक्षा है कि किसी जनप्रतिनिधि की आवाज दबाई ना जाए और न ही निष्कासन जैसी कार्रवाई दोबारा सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाएं. आपका अंकुश विपक्ष पर तो रहता ही है, लेकिन आपका अंकुश सत्ता पक्ष पर भी रहे.”

सांसदों के निलंबन की दिलाई याद

अखिलेश ने आगे कहा कि आपके इशारे पर सदन चले, इसका उल्टा न हो. हम आपके हर न्याय संगत फैसले के साथ खड़े हैं. मैं इस नए सदन में पहली बार आया हूं. मुझे लगा कि स्पीकर की कुर्सी बहुत ऊंची है, मैं जिस सदन को छोड़कर आया हूं वहां कुर्सी और ऊंची है,नया सदन में पत्थर तो ठीक लगा है, सबकुछ अच्छा लगा है. लेकिन कुछ दरारों में कुछ सीमेंट अभी भी लगा हुआ दिख रहा है. मुझे उम्मीद है कि आप जितना सत्ता पक्ष को मौका देंगे उतना ही विपक्ष को भी मौका देंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

यह कहकर अखिलेश यादव लोकसभा अध्यक्ष को उनकी गरिमा और कर्तव्यों की याद दिला रहे थे. ओम बिरला के पिछले कार्यकाल में उन पर विपक्ष लगातार भेदभाव का आरोप लगाता रहा है. उसका आरोप था कि ओम बिरला के इशारे पर विपक्षी सांसदों की आवाज दबाई जाती है. कांग्रेस ने उन पर एक बार राहुल गांधी के भाषण के दौरान उनका माइक बंद करने का आरोप लगाया था. लोकसभा के 90 से अधिक सांसदों के निलंबन को लेकर भी उनकी काफी आलोचना हुई थी.

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चीन का जियांग्सू प्रांत एआई औद्योगिक विकास को बढ़ावा दे रहा है, वहीं शी जिनपिंग ने प्रांत से नेतृत्व करने का आग्रह किया है।एक व्यक्ति 26 जुलाई, 2025 को शंघाई, चीन में आयोजित विश्व कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन में भाग लेने गया। रॉयटर्स/गो नाकामुरा/फाइल फोटो। लाइसेंसिंग अधिकार खरीदें।नया टैब खुलता है बीजिंग, 7 मार्च (रॉयटर्स) – चीन के पूर्वी आर्थिक महाशक्ति जियांग्सू के सरकारी अधिकारियों ने शनिवार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बुनियादी ढांचे के विस्तार और विनिर्माण को उन्नत करने की योजनाओं पर प्रकाश डाला, राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा प्रांत से प्रौद्योगिकी संचालित विकास में अग्रणी भूमिका निभाने का आग्रह करने के बाद । जियांगसू चीन की दूसरी सबसे बड़ी प्रांतीय अर्थव्यवस्था है और इसके सबसे महत्वपूर्ण विनिर्माण और निर्यात केंद्रों में से एक है। रॉयटर्स ईरान ब्रीफिंग न्यूज़लेटर आपको ईरान युद्ध के नवीनतम घटनाक्रमों और विश्लेषणों से अवगत कराता है। यहां साइन अप करें । इस प्रांत ने 2025 में लगभग 14 ट्रिलियन युआन (2 ट्रिलियन डॉलर) का उत्पादन किया, जिससे इसकी अर्थव्यवस्था स्पेन जैसे देशों से बड़ी हो गई और पश्चिम के साथ बढ़ते भू-राजनीतिक और व्यापारिक तनाव के बीच विकास और औद्योगिक प्रतिस्पर्धा को बनाए रखने के लिए बीजिंग के प्रयासों में यह केंद्रीय भूमिका निभाती है। विज्ञापन · जारी रखने के लिए स्क्रॉल करें • जियांग्सू प्रांत के गवर्नर लियू शियाओताओ, जो चीन की राष्ट्रीय जन कांग्रेस में प्रांत के प्रतिनिधिमंडल के नेता हैं, ने शनिवार को कहा कि प्रांत में 1,500 से अधिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता कंपनियां हैं और कंप्यूटिंग क्षमता में देश भर में दूसरे स्थान पर है, जिसमें 66 बड़े एआई मॉडल और 283 एल्गोरिदम नियामकों के साथ पंजीकृत हैं। • परिवहन क्षेत्र के अधिकारी वू योंगहोंग ने कहा कि जियांग्सू “एआई प्लस” परिवहन पहलों को और गहरा करेगा, और बुनियादी ढांचे के प्रबंधन और लॉजिस्टिक्स सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एआई का उपयोग करते हुए लगभग 50 प्रायोगिक अनुप्रयोग विकसित करेगा। जियांग्सू के यांग्ज़ोऊ के मेयर झेंग हैताओ ने कहा कि एआई को पहले से ही स्थानीय विनिर्माण क्षेत्र में लागू किया जा रहा है, जिसमें ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स और पर्यावरण उपकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में 186 स्मार्ट उत्पादन लाइनें स्थापित की गई हैं। विज्ञापन · जारी रखने के लिए स्क्रॉल करें • झेंग ने कहा कि यांग्ज़ोऊ कंपनियों को आकर्षित करने और स्थानीय एआई इकोसिस्टम बनाने के लिए कंप्यूटिंग सब्सिडी और एआई टैलेंट प्रोग्राम सहित कई प्रोत्साहन योजनाएँ शुरू कर रहा है। • राष्ट्रपति शी स्वयं जियांग्सू प्रतिनिधिमंडल के प्रतिनिधि हैं और नियमित रूप से इसकी चर्चाओं में भाग लेते हैं। गुरुवार को जियांग्सू के सांसदों से बात करते हुए, उन्होंने प्रांत से तकनीकी नवाचार द्वारा संचालित आर्थिक विकास के लिए बीजिंग द्वारा प्रयुक्त “नई गुणवत्तापूर्ण उत्पादक शक्तियों” के विकास में देश का नेतृत्व करने का आग्रह किया। • शी जिनपिंग की टिप्पणियों को गुरुवार को चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना में और भी बल मिला, जिसमें एआई का 50 से अधिक बार उल्लेख किया गया और इसमें चीन की अर्थव्यवस्था और समाज में इस तकनीक को समाहित करने के उद्देश्य से एक विस्तृत “एआई प्लस” कार्य योजना शामिल की गई। • चीन की राष्ट्रीय जन कांग्रेस में प्रांतीय और क्षेत्रीय प्रतिनिधिमंडलों से लगभग 3,000 प्रतिनिधि भाग लेते हैं, जिनमें अधिकारी, कार्यपालिका, शिक्षाविद और श्रमिक शामिल होते हैं। ये प्रतिनिधि बीजिंग में वार्षिक संसदीय सत्र के दौरान कानून और नीतिगत प्राथमिकताओं पर चर्चा करते हैं और उन्हें पारित करते हैं।

Read More »
error: Content is protected !!

More Interesting News