ANN Hindi

41 की उम्र में आई फिल्म, 69 में ला रहा सीक्वल, सलमान, शाहरुख, आमिर, ऋतिक या अक्षय नहीं सिर्फ सनी देओल दे सकते इस सुपरस्टार को टक्कर

साउथ का ये सुपरस्टार 28 साल बाद अपनी फिल्म का सीक्वल लेकर आ रहा है. यह वाकई कमाल है, बॉलीवुड के हरेक एक्टर के बस का ये करना नहीं, लेकिन सनी देओल ही हैं जो उन्हें टक्कर देते नजर आते हैं.

नई दिल्ली:

साउथ के सुपरस्टार ने 41 साल की उम्र में एक फिल्म बनाई. फिल्म को खूब पसंद किया गया. फिल्म में यह एक्टर जवान और उम्रदराज के डबल रोल में दिखा. फिल्म में इतने रूप रंग और ढंग अपनाए कि दर्शक हैरान रह गए. ये फिल्म उस साल ऑस्कर के लिए भारत की तरफ से ऑफिशल एंट्री थी. इस फिल्म ने तीन नेशनल फिल्म अवॉर्ज भी जीते थे. साउथ में 50 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाली ये पहली फिल्म थी. ये फिल्म साल 1996 में रिलीज हुई थी. अब इसी फिल्म का सीक्वल 28 साल बाद आ रहा है. दिलचस्प यह कि इस फिल्म के डायरेक्टर और लीड एक्टर वहीं हो जो लगभग तीन दशक पहले नजर आए थे. इसके ट्रेलर रिलीज हो गया है और कमाल का है. इसको देखने केौ बाद जेहन में जो सबसे पहला सवाल आता है, वो यह कि क्या बॉलवुड के सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, ऋतिक रोशन या अक्षय कुमार भी कुछ ऐसा चमत्कार कर सकते हैं, जैसा इस साउथ स्टार ने किया है. तो जेहन में यही आता है कि फिलहाल तो कुछ ऐसा होता नजर नहीं आता है. लेकिन साउथ के इस एक्टर ने वो लकीर खींच दी है जिससे पार पाना अभी बॉलीवुड के लिए आसान नजर नहीं आता है.

यहां हम बात कर रहे हैं 1996 की फिल्म हिंदुस्ताना यानी इंडियन की और ये सुपरस्टार हैं कमल हासन. कमल हासन की उम्र 69 साल है और इसके साथ ही वह हिंदुस्तानी 2 यानी इंडियन 2 लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म का ट्रेलर दिखा और कमल हासन जानदार एक्शन भी नजर आ रहा है. उन्होंने वो कर दिखाया है जो हर किसी के बूते की बात नहीं. 28 साल बाद एक फिल्म का सीक्वल लाना और बिल्कुल उसी तरह नजर आना यह किसी करिश्मे से कम नहीं है. इसमें जहां मेकअप का चमत्कार है तो वहीं कमल हासन का खुद को फिट रहने का जुनून भी. तभी तो सेनापती ने एक बार फिर बेईमानों के होश फाख्ता कर दिए हैं.

कमल हासन की हिंदुस्तानी 2 का ट्रेलर

अगर हिंदुस्तानी 2 जैसे किसी करिश्मे की बात करें तो ऐसा कुछ सिर्फ अभी तक सनी देओल ही कर सके हैं. जो 2001 में लेकर आए थे और उसके 22 साल बाद वो गदर 2 लेकर आए. तारा सिंह का जलवा बिल्कुल भी कम नहीं हुआ और उनका अंदाज और एक्शन खूब पसंद किया गया. इसी तरह सनी देओल की बॉर्डर 2 को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं जबकि बॉर्डर फिल्म 1997 में रिलीज हुई थी. इस तरह अपनी किसी फिल्म के सीक्वल में दो दशक बाद नजर आने का जोर अभी तक बॉलीवुड में किसी ने दिखाया है तो वह सनी देओल हैं. यह साफ देखा जा सकता है कि साउथ के सुपरसटार कमल हासन को अगर बॉलीवुड में कोई जोरदार टक्कर देता नजर आता है तो वह सनी देओल के अलावा दूसरा कोई नहीं है.

अगर कमल हासन की हिंदुस्तानी 2 यानी इडिंयन 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के झंडे गाड़ दिए तो यह सक्सेस भी गदर 2 जैसा ही होगा क्योंकि गदर के बाद सनी देओल की गदर 2 ने भी बॉक्स ऑफिस पर कहर बरपा दिया था.

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चीन का जियांग्सू प्रांत एआई औद्योगिक विकास को बढ़ावा दे रहा है, वहीं शी जिनपिंग ने प्रांत से नेतृत्व करने का आग्रह किया है।एक व्यक्ति 26 जुलाई, 2025 को शंघाई, चीन में आयोजित विश्व कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन में भाग लेने गया। रॉयटर्स/गो नाकामुरा/फाइल फोटो। लाइसेंसिंग अधिकार खरीदें।नया टैब खुलता है बीजिंग, 7 मार्च (रॉयटर्स) – चीन के पूर्वी आर्थिक महाशक्ति जियांग्सू के सरकारी अधिकारियों ने शनिवार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बुनियादी ढांचे के विस्तार और विनिर्माण को उन्नत करने की योजनाओं पर प्रकाश डाला, राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा प्रांत से प्रौद्योगिकी संचालित विकास में अग्रणी भूमिका निभाने का आग्रह करने के बाद । जियांगसू चीन की दूसरी सबसे बड़ी प्रांतीय अर्थव्यवस्था है और इसके सबसे महत्वपूर्ण विनिर्माण और निर्यात केंद्रों में से एक है। रॉयटर्स ईरान ब्रीफिंग न्यूज़लेटर आपको ईरान युद्ध के नवीनतम घटनाक्रमों और विश्लेषणों से अवगत कराता है। यहां साइन अप करें । इस प्रांत ने 2025 में लगभग 14 ट्रिलियन युआन (2 ट्रिलियन डॉलर) का उत्पादन किया, जिससे इसकी अर्थव्यवस्था स्पेन जैसे देशों से बड़ी हो गई और पश्चिम के साथ बढ़ते भू-राजनीतिक और व्यापारिक तनाव के बीच विकास और औद्योगिक प्रतिस्पर्धा को बनाए रखने के लिए बीजिंग के प्रयासों में यह केंद्रीय भूमिका निभाती है। विज्ञापन · जारी रखने के लिए स्क्रॉल करें • जियांग्सू प्रांत के गवर्नर लियू शियाओताओ, जो चीन की राष्ट्रीय जन कांग्रेस में प्रांत के प्रतिनिधिमंडल के नेता हैं, ने शनिवार को कहा कि प्रांत में 1,500 से अधिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता कंपनियां हैं और कंप्यूटिंग क्षमता में देश भर में दूसरे स्थान पर है, जिसमें 66 बड़े एआई मॉडल और 283 एल्गोरिदम नियामकों के साथ पंजीकृत हैं। • परिवहन क्षेत्र के अधिकारी वू योंगहोंग ने कहा कि जियांग्सू “एआई प्लस” परिवहन पहलों को और गहरा करेगा, और बुनियादी ढांचे के प्रबंधन और लॉजिस्टिक्स सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एआई का उपयोग करते हुए लगभग 50 प्रायोगिक अनुप्रयोग विकसित करेगा। जियांग्सू के यांग्ज़ोऊ के मेयर झेंग हैताओ ने कहा कि एआई को पहले से ही स्थानीय विनिर्माण क्षेत्र में लागू किया जा रहा है, जिसमें ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स और पर्यावरण उपकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में 186 स्मार्ट उत्पादन लाइनें स्थापित की गई हैं। विज्ञापन · जारी रखने के लिए स्क्रॉल करें • झेंग ने कहा कि यांग्ज़ोऊ कंपनियों को आकर्षित करने और स्थानीय एआई इकोसिस्टम बनाने के लिए कंप्यूटिंग सब्सिडी और एआई टैलेंट प्रोग्राम सहित कई प्रोत्साहन योजनाएँ शुरू कर रहा है। • राष्ट्रपति शी स्वयं जियांग्सू प्रतिनिधिमंडल के प्रतिनिधि हैं और नियमित रूप से इसकी चर्चाओं में भाग लेते हैं। गुरुवार को जियांग्सू के सांसदों से बात करते हुए, उन्होंने प्रांत से तकनीकी नवाचार द्वारा संचालित आर्थिक विकास के लिए बीजिंग द्वारा प्रयुक्त “नई गुणवत्तापूर्ण उत्पादक शक्तियों” के विकास में देश का नेतृत्व करने का आग्रह किया। • शी जिनपिंग की टिप्पणियों को गुरुवार को चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना में और भी बल मिला, जिसमें एआई का 50 से अधिक बार उल्लेख किया गया और इसमें चीन की अर्थव्यवस्था और समाज में इस तकनीक को समाहित करने के उद्देश्य से एक विस्तृत “एआई प्लस” कार्य योजना शामिल की गई। • चीन की राष्ट्रीय जन कांग्रेस में प्रांतीय और क्षेत्रीय प्रतिनिधिमंडलों से लगभग 3,000 प्रतिनिधि भाग लेते हैं, जिनमें अधिकारी, कार्यपालिका, शिक्षाविद और श्रमिक शामिल होते हैं। ये प्रतिनिधि बीजिंग में वार्षिक संसदीय सत्र के दौरान कानून और नीतिगत प्राथमिकताओं पर चर्चा करते हैं और उन्हें पारित करते हैं।

Read More »
error: Content is protected !!