ANN Hindi

प्रधानमंत्री ने झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड एक गौरवशाली भूमि है जो जीवंत आदिवासी संस्कृति से समृद्ध है। भगवान बिरसा मुंडा की विरासत को याद करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि इस पवित्र भूमि का इतिहास साहस, संघर्ष और गरिमा की प्रेरक कहानियों से भरा पड़ा है।

प्रधानमंत्री ने इस विशेष अवसर पर राज्य के सभी परिवारों की निरंतर प्रगति और समृद्धि के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भी महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा को उनकी 150वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस के पावन अवसर पर, पूरा राष्ट्र मातृभूमि के सम्मान और गरिमा की रक्षा में उनके अद्वितीय योगदान को कृतज्ञतापूर्वक याद करता है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि विदेशी शासन के अन्याय के विरुद्ध भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

“जनजातीय संस्कृति से समृद्ध गौरवशाली प्रदेश झारखंड के सभी निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भगवान बिरसा मुंडा जी की इस धरती का इतिहास, साहस और संघर्ष और परंपराओं से भरी हुई है। आज इस विशेष अवसर पर मैं राज्य के अपने सभी परिवारजनों के साथ ही यहां की प्रगति और समृद्धि की कामना करता हूं।”

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!