प्रधानमंत्री श्री नरेन् द्र मोदी ने आज सिविल सेवा दिवस पर सभी सिविल सेवकों को बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा कि यह सुशासन और राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम करने के संकल्प को और मज़बूत करने का एक अवसर है। ज़मीनी स्तर से लेकर नीति निर्माण तक, सिविल सेवकों के प्रयास अनगिनत जीवन को छूते हैं और भारत की प्रगति में योगदान देते हैं। श्री मोदी ने कहा कि हमारे सिविल सेवक कर्तव्य के उच्चतम मानकों को बनाए रखते हुए उत्कृष्टता, करुणा और नवाचार के साथ सेवा करना जारी रखें।
श्री मोदी ने X पर पोस्ट किया:
सिविल सेवा दिवस पर सभी सिविल सेवकों को बधाई। यह सुशासन और राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम करने के संकल्प को और मज़बूत करने का अवसर है। ज़मीनी स्तर से लेकर नीति निर्माण तक, सिविल सेवकों के प्रयास अनगिनत जीवन को छूते हैं और भारत की प्रगति में योगदान देते हैं। हमारे सिविल सेवक कर्तव्य के उच्चतम मानकों को बनाए रखते हुए उत्कृष्टता, करुणा और नवाचार के साथ सेवा करना जारी रखें।”









