बालासाहेब ठाकरे ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र, धर्म और आत्म-सम्मान की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया
बालासाहेब ने किसी भी स्थिति में अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया और उन्हें न केवल महाराष्ट्र में बल्कि पूरे देश में देशभक्त हमेशा प्यार करेंगे
केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने बालासाहेब ठाकरे जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने एक्स प्लेटफ़ॉर्म पर एक पोस्ट में कहा कि बालासाहेब ठाकरे ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र, धर्म और आत्म-सम्मान की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। बालासाहेब ने किसी भी स्थिति में अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया और उन्हें न केवल महाराष्ट्र में बल्कि पूरे देश में देशभक्त हमेशा प्यार करेंगे। बालासाहेब ठाकरे की जयंती पर, मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं।









