ANN Hindi

कोहरे के चलते धीमी पड़ी ट्रेनों की रफ्तार, देरी से चल रहीं राजधानी और हमसफर; देखें पूरी लिस्ट

रेलवे यात्रियों की परेशानी बरकार है। राजधानी हो या हमसफर एक्सप्रेस अधिकांश लंबी दूरी की ट्रेनें देरी से चल रही हैं। दक्षिण भारत से आने वाली तमिलनाडु एक्सप्रेस और जीटी एक्सप्रेस शुक्रवार को भी आठ से 10 घंटे की देरी से दिल्ली पहुंचेंगी। अधिकारियों का कहना है कि देश के कई क्षेत्र में कोहरा पड़ रहा है। दक्षिण में आए चक्रवाती तूफान के कारण ट्रेन परिचालन पर असर पड़ा है।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। रेलवे यात्रियों की परेशानी बरकार है। राजधानी हो या हमसफर एक्सप्रेस अधिकांश लंबी दूरी की ट्रेनें देरी से चल रही हैं। दक्षिण भारत से आने वाली तमिलनाडु एक्सप्रेस और जीटी एक्सप्रेस शुक्रवार को भी आठ से 10 घंटे की देरी से दिल्ली पहुंचेंगी।

अधिकारियों का कहना है कि देश के कई क्षेत्र में कोहरा पड़ रहा है। दक्षिण में आए चक्रवाती तूफान के कारण ट्रेन परिचालन पर असर पड़ रहा है। इस कारण ट्रेनें अपने गंतव्य पर देरी से पहुंच रही हैं।

देरी से दिल्ली पहुंचने वाली प्रमुख ट्रेनें

  1. चेन्नई-नई दिल्ली तमिलनाडु एक्सप्रेस-10 घंटे
  2. चेन्नई-नई दिल्ली जीटी एक्सप्रेस-सवा आठ घंटे
  3. डिब्रूगढ़-नई दिल्ली हमसफर एकसप्रेस-पांच घंटे
  4. बरौनी-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस-साढ़े चार घंटे
  5. विशाखापट्नम-नई दिल्ली आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस-पौने चार घंटे
  6. बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस-तीन घंटे
  7. कोलकाता-नई दिल्ली राजधानी-सवा दो घंटे
  8. रांची-नई दिल्ली राजधानी-दो घंटे
  9. सियालदह-नई दिल्ली राजधानी- डेढ़ घंटे
  10. राजेंद्र नगर-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस-दो घंटे
  11. सियालदह-बीकानेर दुरंतो एक्सप्रेस-पौने दो घंटे
  12. हैदराबाद-नई दिल्ली तेलंगाना एक्सप्रेस- पौने दो घंटे
  13. भुवनेश्वर-नई दिल्ली तेजस राजधानी-दो घंटे
  14. डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी-डेढ़ घंटे
  15. नांदेड़-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस-डेढ़ घंटे
  16. तिरुअनंतपुर-नई दिल्ली केरल एक्सप्रेस-सवा घंटे
  17. राजेंद्र नगर-नई दिल्ली राजधानी-एक घंटा
  18. केएसआर बेंगलुरु सिटी-नई दिल्ली कर्नाटक एक्सप्रेस-एक घंटा
  19. नांदेड़-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस-एक घंटा
  20. हलदिया-आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक सुपरफास्ट-पौने तीन घंटे
  21. गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल हमसफर-एक घंटे
  22. सिकंदराबाद-हजरत निजामुद्दीन दुरंतो एक्सप्रेस-ढाई घंटे
  23. रानी कमलापति-हजर निजामुद्दीन शान ए पंजाब भोपाल एक्सप्रेस-डेढ घंटे
  24. यशवंतपुर-हजरत निजामुद्दीन कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस-दो घंटे
Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!