ANN Hindi

प्रधानमंत्री “कानूनी सहायता वितरण तंत्र को सशक्त बनाने” पर 8 नवंबर को राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 8 नवंबर, 2025 को शाम लगभग 5 बजे भारत के सर्वोच्च न्यायालय में “कानूनी सहायता वितरण तंत्र को सशक्त बनाने” पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) द्वारा तैयार सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण मॉड्यूल का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री सभा को भी संबोधित करेंगे

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में कानूनी सेवा ढांचे के प्रमुख पहलुओं जैसे कानूनी सहायता बचाव परामर्श प्रणाली, पैनल वकील, अर्ध-कानूनी स्वयंसेवक, स्थायी लोक अदालतें और कानूनी सेवा संस्थानों के वित्तीय प्रबंधन पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!