बरेली: ईसाई समाज के भगवान येसु का मजाक बनाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो में मजाक उड़ाकर धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध हुआ मुकदमा। दिनांक 29-07-2025 को इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो मे भगवान यीशु मसीह के संबंध में अशोभनीय और अपमानजनक संवादों सहित मजाक उड़ाया गया था। इन वीडियो और कंमेंट मे मीम में प्रभु यीशु के स्वरूप पर अभद्र टिप्पणियाँ की गई, जैसे यीशु मसीह को क्रूस पर दिखाकर कहा गया कि वे शोल्डर की एक्सरसाइज कर रहे हैं, एक फोटो को देखकर कहा गया कि ये बंजी जंपिंग कर रहे हैं और एक अन्य वीडियो में यीशु को कांवड़ ले जाते हुए दिखाकर उस पर आपत्तिजनक मजाक किया गया। इन संवादों में ईसा मसीह के पवित्र त्याग और बलिदान की छवि को जानबूझकर मजाक का विषय बनाया गया है, जिस से ईसाई ईसाई समाज में आक्रोश उत्पन्न हो गया। सोशल मीडिया की इन क्लिप्स में एक धर्म विशेष को टारगेट करते हुए और आमर्यादित टिप्पणियां की गई.
आशीष मैसी की रिपोर्ट









