उमंग, उत्साह और उल्लास से भरा यह महापर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा और समृद्धि का संचार करे
छठी मैया की कृपा सभी पर बनी रहे
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने देशवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्गीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि “छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ! उमंग, उत्साह और उल्लास से भरा यह महापर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और समृद्धि का संचार करे। छठी मैया की कृपा सभी पर बनी रहे।”









