ANN Hindi

प्रधानमंत्री ने डॉक्टर्स दिवस पर डॉक्टरों को बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज डॉक्टर्स डे के अवसर पर सभी डॉक्टरों को शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने कहा, “हमारे डॉक्टरों ने अपनी निपुणता और परिश्रम के लिए अपनी पहचान बनाई है। उनकी करुणा की भावना भी उतनी ही उल्लेखनीय है।”

श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया:
“#डॉक्टर्सडे पर सभी मेहनती डॉक्टरों को शुभकामनाएं। हमारे डॉक्टरों ने अपनी निपुणता और परिश्रम के लिए एक पहचान बनाई है। उनकी करुणा की भावना भी उतनी ही उल्लेखनीय है। वे वास्तव में स्वास्थ्य के रक्षक और मानवता के स्तंभ हैं। भारत के स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में उनका योगदान वास्तव में असाधारण है।”

 

****

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!