ANN Hindi

डॉ. जितेंद्र सिंह, राज्य मंत्री, प्रधानमंत्री कार्यालय, पीपीजी एंड पी 29 दिसंबर, 2025 को पुणे में केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और बैंकरों/पेंशनभोगियों के लिए 58वीं सेवानिवृत्ति पूर्व परामर्श कार्यशाला और जागरूकता कार्यक्रमों का उद्घाटन करेंगे

माननीय प्रधानमंत्री के उस दृष्टिकोण के अनुरूप, जिसमें पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों के जीवन को सुगम बनाने का लक्ष्य है, भारत सरकार के पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने पेंशन नीति और पेंशन संबंधी प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण में कई प्रगतिशील कदम उठाए हैं। इन निरंतर प्रयासों के अंतर्गत, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, पेंशन एवं पेंशन कल्याण विभाग द्वारा आयोजित 58 वीं सेवानिवृत्ति पूर्व परामर्श कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे । यह कार्यशाला 29 दिसंबर, 2025 को पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित की जाएगी।

भारत सरकार के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लाभ के लिए आयोजित यह कार्यशाला पेंशनभोगियों के जीवन को सुगम बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए सुगम संक्रमण को सुविधाजनक बनाने के लिए, सेवानिवृत्ति लाभ, सीजीएचएस, निवेश के तरीके, भविष्य पोर्टल, एकीकृत पेंशनभोगी पोर्टल, पारिवारिक पेंशन, सीपीईएनजीआरएएमएस, अनुभव और डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र आदि पर विभिन्न सत्र आयोजित किए जाएंगे।

यह उम्मीद की जा रही है कि महाराष्ट्र राज्य में वर्तमान में तैनात और अगले 12 महीनों में सेवानिवृत्त होने वाले 350 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को इस सेवानिवृत्ति पूर्व परामर्श कार्यशाला से बहुत लाभ होगा। उपरोक्त पीआरसी के अलावा, विभाग सेवानिवृत्त अधिकारियों के लाभ के लिए पेंशनभोगी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगा। विभाग पेंशन वितरण करने वाले बैंकों के लिए 11 वां बैंकर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित करेगा।

इन कार्यशालाओं का उद्देश्य पेंशन वितरण बैंकों/सेवानिवृत्त व्यक्तियों के लिए प्रासंगिक विभिन्न नियमों और प्रक्रियाओं के बारे में जागरूकता फैलाना है।

58वीं पीआरसी कार्यशाला के दौरान पेंशन वितरण बैंकों की एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें कई बैंक सक्रिय रूप से भाग लेंगे। सभी पेंशनभोगी बैंकिंग सेवाएं प्रतिभागियों को उपलब्ध कराई जाएंगी। बैंक सेवानिवृत्त लोगों को पेंशन खाता खोलने और उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप विभिन्न योजनाओं में पेंशन निधि के निवेश के संबंध में मार्गदर्शन भी प्रदान करेंगे

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!