प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज पवित्र प्रकाश उत्सव के अवसर पर श्री गुरु गोविंद सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि वे साहस, करुणा और त्याग के प्रतीक हैं। “उनका जीवन और शिक्षाएं हमें सत्य, न्याय, धर्मपरायणता के लिए खड़े होने और मानवीय गरिमा की रक्षा करने के लिए प्रेरित करती हैं। श्री गुरु गोविंद सिंह जी की दृष्टि पीढ़ियों को सेवा और निस्वार्थ कर्तव्य की ओर मार्गदर्शन करती रहेगी,” श्री मोदी ने कहा।
प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट किया:
श्री गुरु गोविंद सिंह जी के पवित्र प्रकाश उत्सव के अवसर पर, हम उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं। वे साहस, करुणा और त्याग के साक्षात प्रतीक हैं। उनका जीवन और शिक्षाएं हमें सत्य, न्याय, धर्मपरायणता के लिए खड़े होने और मानवीय गरिमा की रक्षा करने के लिए प्रेरित करती हैं। श्री गुरु गोविंद सिंह जी की दृष्टि पीढ़ियों को सेवा और निस्वार्थ कर्तव्य की ओर मार्गदर्शन करती रहेगी।
ये तस्वीरें इस साल की शुरुआत में पटना साहिब के तख्त श्री हरिमंदिर जी की मेरी यात्रा की हैं, जहां मैंने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और माता साहिब कौर जी के पवित्र जोरे साहिब के दर्शन भी किए।









