ANN Hindi

प्रधानमंत्री ने श्री बिस्वा बंधु सेन जी के निधन पर शोक व्यक्त किया

त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष श्री बिस्वा बंधु सेन जी के निधन पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। श्री मोदी ने कहा कि त्रिपुरा की प्रगति को बढ़ावा देने और कई सामाजिक कार्यों के प्रति उनके समर्पण के लिए उन्हें याद किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा :

त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष श्री बिस्वा बंधु सेन जी के निधन से गहरा दुख हुआ। त्रिपुरा की प्रगति को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों और कई सामाजिक कारणों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए उन्हें याद किया जाएगा। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ॐ शांति।

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!