ANN Hindi

राष्ट्रपति ने अंगोला की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ के समारोह में भाग लिया

राष्ट्रपति जोआओ मैनुअल गोंसाल्वेस लोरेंसो के निमंत्रण पर, राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (11 नवंबर, 2025) अंगोला की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ के समारोह में भाग लिया। लुआंडा के प्राका दा रिपब्लिका में आयोजित एक रंगारंग समारोह में राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति लोरेंसो के साथ अंगोला की सैन्य और सांस्कृतिक परंपराओं का जीवंत प्रदर्शन देखा।

 

अफ्रीका की अपनी दो देशों की यात्रा के अंतिम चरण में, राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु बोत्सवाना के गैबोरोन स्थित सर सेरत्से खामा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरीं। यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की बोत्सवाना की पहली राजकीय यात्रा है।

 

भारत-बोत्सवाना मैत्री की गहराई को दर्शाते हुए एक विशेष भाव के रूप में, बोत्सवाना के राष्ट्रपति महामहिम एडवोकेट ड्यूमा गिदोन बोको ने हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उन्हें औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

 

 

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!