राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 21 से 24 अक्टूबर, 2025 तक केरल के दौरे पर रहेंगी।राष्ट्रपति 21 अक्टूबर की शाम तिरुवनंतपुरम पहुँचेंगी।
22 अक्टूबर को राष्ट्रपति सबरीमाला मंदिर में दर्शन और आरती करेंगी।
23 अक्टूबर को राष्ट्रपति राजभवन, तिरुवनंतपुरम में पूर्व राष्ट्रपति श्री के. आर. नारायणन की प्रतिमा का अनावरण करेंगी। इसके बाद वे वर्खला स्थित शिवगिरी मठ में आयोजित श्री नारायण गुरु की महासमाधि शताब्दी समारोह के उद्घाटन में शामिल होंगी। बाद में, वे सेंट थॉमस कॉलेज, पलई के प्लैटिनम जुबली (75वीं वर्षगांठ) के समापन में भी शामिल होंगी।
24 अक्टूबर को राष्ट्रपति सेंट टेरेसा कॉलेज, एर्नाकुलम की शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी









