ANN Hindi

उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन 14 नवंबर, 2025 को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 30वें सीआईआई साझेदारी शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे

उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन 14 नवंबर, 2025 को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 30वें सीआईआई (भारतीय उद्योग परिसंघ) साझेदारी शिखर सम्मेलन 2025 के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

14 से 15 नवंबर, 2025 तक आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय शिखर सम्मेलन का आयोजन सीआईआई द्वारा भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) और आंध्र प्रदेश सरकार के साथ साझेदारी में किया जा रहा है।

सीआईआई शिखर सम्मेलन व्यापार और निवेश के भविष्य को आकार देने के लिए विचारकों, नीति निर्माताओं, उद्योग जगत के दिग्गजों और वैश्विक साझेदारों को एक साथ लाएगा। इस शिखर सम्मेलन का विषय है: प्रौद्योगिकी, विश्वास और व्यापार: नई भू-आर्थिक व्यवस्था का मार्गदर्शन। इस प्रमुख कार्यक्रम में 45 सत्र और 72 अंतरराष्ट्रीय वक्ता, 2,500 प्रतिनिधि सहित 45 देशों के 300 विदेशी प्रतिभागी शामिल होंगे।

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!