पिछले पांच वर्षों के दौरान देश में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) में नामांकित कैडेटों की कुल संख्या इस प्रकार है:
| वर्ष | नामांकित कैडेटों की कुल संख्या | सीनियर विंग गर्ल्स | जूनियर विंग गर्ल्स | बालिका कैडेटों का कुल नामांकन | बालिका कैडेटों का प्रतिशत |
| 2021 | 1464727 | 229005 | 291021 | 520026 | 35.50 |
| 2022 | 1481279 | 234490 | 294850 | 529340 | 35.74 |
| 2023 | 1514518 | 252602 | 308109 | 560711 | 37.02 |
| 2024 | 1533866 | 268774 | 327966 | 596740 | 38.90 |
| 2025 | 1558199 | 282579 | 351225 | 633804 | 40.68 |
पिछले पांच वर्षों के दौरान, केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख में कुल चार एनसीसी यूनिट स्थापित की गई हैं।
एनसीसी में लड़कियों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने और महिला कैडेटों के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों में प्रशिक्षण बुनियादी ढांचे का उन्नयन, महिला कैडेटों के लिए समान प्रशिक्षण अवसर सुनिश्चित करने के लिए एनसीसी पाठ्यक्रम और ड्रिल मॉड्यूल का मानकीकरण, महिला एसोसिएट एनसीसी अधिकारियों (एएनओ) और स्थायी कमीशन प्राप्त अधिकारियों की संख्या में वृद्धि और परिसर में महिला एएनओ, महिला अधिकारियों, प्रशिक्षित महिला प्रशिक्षक और महिला चिकित्सा कर्मचारियों की अनिवार्य उपस्थिति शामिल है।
सशस्त्र बलों में एनसीसी कैडेटों की भर्ती और उनकी आगे की प्रगति का विवरण तीनों सेवाओं द्वारा रखा जाता है।
रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने आज लोकसभा में डॉ. भोला सिंह को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।









