प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री मोदी ने कहा कि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को भारत की साहित्यिक और सांस्कृतिक आत्मा को आकार देने के लिए याद किया जाता है। उन्होंने मानवतावाद पर जोर दिया और साथ ही लोगों में राष्ट्रवाद की भावना को भी जगाया।
एक एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा;
“गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। उन्हें भारत की साहित्यिक और सांस्कृतिक आत्मा को आकार देने के लिए याद किया जाता है। उनके कार्यों ने मानवतावाद पर जोर दिया और साथ ही लोगों में राष्ट्रवाद की भावना को भी प्रज्वलित किया। शिक्षा और सीखने के प्रति उनके प्रयास, जो शांतिनिकेतन के उनके विकास में देखे जा सकते हैं, भी बहुत प्रेरणादायक हैं।”
***
एमजेपीएस/एसटी