ANN Hindi

प्रधानमंत्री ने छठ पूजा के संध्या अर्घ्य अनुष्ठान पर शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज देशवासियों को छठ पूजा के संध्या अर्घ्य के पवित्र अनुष्ठान के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

श्री मोदी ने इस अवसर पर छठी मैया को समर्पित भक्ति गीत भी साझा किये।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने लिखा:

“देशभर के अपने परिवारजनों को महापर्व छठ के संध्या अर्घ्य की अनंत शुभकामनाएं। इस पावन अवसर पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने की हमारी परंपरा बहुत विशिष्ट है। सूर्यदेव की कृपा से सबका कल्याण हो, सबको जीवन में सुख-संपदा और सफलता की प्राप्ति हो, यही कामना है। जय छठी मइया!”

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!