ANN Hindi

CBSE Results 2024: रिजल्ट जारी होने के इस दिन से कर सकेंगे नंबर वेरिफिकेशन, बोर्ड ने जारी किया शेड्यूल

CBSE Result: बोर्ड ने एक नोटिस जारी किया है। नोटिस के मुताबिक, उम्मीदवार के लिए नंबर वेरिफिकेशन रिजल्ट जारी होने के चौथे दिन शुरू होंगे।

कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी होने से पहले ही सीबीएसई बोर्ड ने आंसर शीट की फोटोकॉपी, नंबरों के वेरिफिकेशन और उत्तरों के रिवैल्यूएशन के लिए शेड्यूल जारी किया है। इसके मुताबिक, नंबरों का वेरिफिकेशन रिजल्ट जारी होने के चौथे दिन से शुरू होगा।बोर्ड ने कहा कि समय सीमा पूरा होने के बाद सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट संबंधी गतिविधियों के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

20 मई के बाद आएगा रिजल्ट

जानकारी दे दें कि सीबीएसई कक्षा 10, 12 के रिजल्ट 20 मई के बाद घोषित होने की संभावना है। सीबीएसई ने पाया कि कुछ छात्रों और अभिभावकों ने अंतिम तारीख के बाद रिजल्ट वेरिफिकेशन के लिए एक से अधिक बार बोर्ड से संपर्क किया, जो ‘एग्जाम सेफ्टी प्रोटोकॉल का उल्लंघन’ है। ये गतिविधियाँ समयबद्ध हैं और केवल ऑनलाइन ही उपलब्ध हैं, इसीलिए इसकी जानकारी पहले से दी गई है।

बोर्ड ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा, “माता-पिता, छात्रों, स्कूलों को कार्यक्रम के बारे में पहले से सूचित किया जा रहा है ताकि जरूरत पड़ने पर वे सीबीएसई द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार इन सुविधाओं का लाभ उठा सकें।”

CBSE Result 2024: शेड्यूल

सीबीएसई ने बताया कि गतिविधियों की शेड्यूल और सीबीएसई रिजल्ट वेरिफिकेशन, रिवैल्यूएशन और अन्य से संबंधित डिटेल तौर-तरीके सीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा के बाद जारी किए जाएंगे।

  • नंबरों का वेरिफिकेशन- रिजल्ट जारी होने के चौथे दिन शुरू होगा, जो 8वें दिन तक चलेगीा।
  • आंसर शीट की स्कैन फोटोकॉपी- रिजल्ट जारी होने के 19वें दिन शुरू होगी, जो 20वें दिन तक देखी जा सकेगी यानी 2 दिन।
  • उत्तरों का रिवैल्यूशन- रिजल्ट जारी होने की 24वें और 25वें दिन तक होगा।

अन्य जानकारी

शेड्यूल जारी करते हुए, बोर्ड ने बताया कि वह आंसर शीट के वैल्यूएशन के लिए एक पॉलिसी का पालन करता है और यह सुनिश्चित करने के लिए कई जांच करता है कि वैल्यूएशन सही है या नहीं और सीबीएसई रिजल्ट त्रुटि मुक्त है की नहीं। हालाँकि, यदि छात्र अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं, तो उन्हें अपने रिजल्ट की दोबारा जांच कराने या अपनी उत्तर कॉपियां देखने का अवसर मिलता है।

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चीन का जियांग्सू प्रांत एआई औद्योगिक विकास को बढ़ावा दे रहा है, वहीं शी जिनपिंग ने प्रांत से नेतृत्व करने का आग्रह किया है।एक व्यक्ति 26 जुलाई, 2025 को शंघाई, चीन में आयोजित विश्व कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन में भाग लेने गया। रॉयटर्स/गो नाकामुरा/फाइल फोटो। लाइसेंसिंग अधिकार खरीदें।नया टैब खुलता है बीजिंग, 7 मार्च (रॉयटर्स) – चीन के पूर्वी आर्थिक महाशक्ति जियांग्सू के सरकारी अधिकारियों ने शनिवार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बुनियादी ढांचे के विस्तार और विनिर्माण को उन्नत करने की योजनाओं पर प्रकाश डाला, राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा प्रांत से प्रौद्योगिकी संचालित विकास में अग्रणी भूमिका निभाने का आग्रह करने के बाद । जियांगसू चीन की दूसरी सबसे बड़ी प्रांतीय अर्थव्यवस्था है और इसके सबसे महत्वपूर्ण विनिर्माण और निर्यात केंद्रों में से एक है। रॉयटर्स ईरान ब्रीफिंग न्यूज़लेटर आपको ईरान युद्ध के नवीनतम घटनाक्रमों और विश्लेषणों से अवगत कराता है। यहां साइन अप करें । इस प्रांत ने 2025 में लगभग 14 ट्रिलियन युआन (2 ट्रिलियन डॉलर) का उत्पादन किया, जिससे इसकी अर्थव्यवस्था स्पेन जैसे देशों से बड़ी हो गई और पश्चिम के साथ बढ़ते भू-राजनीतिक और व्यापारिक तनाव के बीच विकास और औद्योगिक प्रतिस्पर्धा को बनाए रखने के लिए बीजिंग के प्रयासों में यह केंद्रीय भूमिका निभाती है। विज्ञापन · जारी रखने के लिए स्क्रॉल करें • जियांग्सू प्रांत के गवर्नर लियू शियाओताओ, जो चीन की राष्ट्रीय जन कांग्रेस में प्रांत के प्रतिनिधिमंडल के नेता हैं, ने शनिवार को कहा कि प्रांत में 1,500 से अधिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता कंपनियां हैं और कंप्यूटिंग क्षमता में देश भर में दूसरे स्थान पर है, जिसमें 66 बड़े एआई मॉडल और 283 एल्गोरिदम नियामकों के साथ पंजीकृत हैं। • परिवहन क्षेत्र के अधिकारी वू योंगहोंग ने कहा कि जियांग्सू “एआई प्लस” परिवहन पहलों को और गहरा करेगा, और बुनियादी ढांचे के प्रबंधन और लॉजिस्टिक्स सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एआई का उपयोग करते हुए लगभग 50 प्रायोगिक अनुप्रयोग विकसित करेगा। जियांग्सू के यांग्ज़ोऊ के मेयर झेंग हैताओ ने कहा कि एआई को पहले से ही स्थानीय विनिर्माण क्षेत्र में लागू किया जा रहा है, जिसमें ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स और पर्यावरण उपकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में 186 स्मार्ट उत्पादन लाइनें स्थापित की गई हैं। विज्ञापन · जारी रखने के लिए स्क्रॉल करें • झेंग ने कहा कि यांग्ज़ोऊ कंपनियों को आकर्षित करने और स्थानीय एआई इकोसिस्टम बनाने के लिए कंप्यूटिंग सब्सिडी और एआई टैलेंट प्रोग्राम सहित कई प्रोत्साहन योजनाएँ शुरू कर रहा है। • राष्ट्रपति शी स्वयं जियांग्सू प्रतिनिधिमंडल के प्रतिनिधि हैं और नियमित रूप से इसकी चर्चाओं में भाग लेते हैं। गुरुवार को जियांग्सू के सांसदों से बात करते हुए, उन्होंने प्रांत से तकनीकी नवाचार द्वारा संचालित आर्थिक विकास के लिए बीजिंग द्वारा प्रयुक्त “नई गुणवत्तापूर्ण उत्पादक शक्तियों” के विकास में देश का नेतृत्व करने का आग्रह किया। • शी जिनपिंग की टिप्पणियों को गुरुवार को चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना में और भी बल मिला, जिसमें एआई का 50 से अधिक बार उल्लेख किया गया और इसमें चीन की अर्थव्यवस्था और समाज में इस तकनीक को समाहित करने के उद्देश्य से एक विस्तृत “एआई प्लस” कार्य योजना शामिल की गई। • चीन की राष्ट्रीय जन कांग्रेस में प्रांतीय और क्षेत्रीय प्रतिनिधिमंडलों से लगभग 3,000 प्रतिनिधि भाग लेते हैं, जिनमें अधिकारी, कार्यपालिका, शिक्षाविद और श्रमिक शामिल होते हैं। ये प्रतिनिधि बीजिंग में वार्षिक संसदीय सत्र के दौरान कानून और नीतिगत प्राथमिकताओं पर चर्चा करते हैं और उन्हें पारित करते हैं।

Read More »
error: Content is protected !!